एक्सप्लोरर

क्या थम जाएगी दुनिया में 'तीसरी जंग'? तेल से भरे इलाके को लेकर 'लड़ने' वाले वेनेजुएला-गुयाना बातचीत को तैयार

Venezuela-Guyana Conflict Reason: दक्षिण अमेरिका के दो देशों के बीच चल रहा तकरार खत्म होने की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. वेनेजुएला और गुयाना बातचीत को तैयार हो गए हैं.

Venezuela-Guyana Conflict: वेनेजुएला और गुयाना के बीच विवादित और तेल भंडार से भरे हुए एस्सेक्विबो क्षेत्र को टेंशन चल रही है. दोनों देश इस क्षेत्र को लेकर जंग के मैदान में उतरने को तैयार हो गए. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस क्षेत्र को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अमेरिका के दो देश वेनेजुएला और गुयाना एस्सेक्विबो क्षेत्र के हालात पर एक उच्च स्तरीय बैठक के लिए सहमत हो गए हैं. 

दरअसल, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डी सिल्वा, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने इस बैठक के लिए दोनों देशों को सहमत करवाया है. पिछले हफ्ते जनमत संग्रह के बाद इस इलाके को कब्जाने के लिए वेनेजुएला पूरी तरह से तैयार हो गया. एस्सेक्विबो क्षेत्र गुयाना के कुल क्षेत्रफल का दो-तिहाई हिस्सा है, जहां एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. वेनेजुएला इस पर लंबे समय से दावा करता आया है.

कहां और कब होगी बैठक? 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला और गुयाना के बीच हाई-लेवल मीटिंग 14 दिसंबर को सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडा में होने वाली है. प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस के जरिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली को इस संबंध में चिट्ठी भेजी गई है. इस चिट्ठी में कहा गया है कि दोनों देशों को संघर्ष को कम करने और आमने-सामने आकर बातचीत शुरू करने की तत्काल जरूरत है. टकराव रोकने की दिशा में इसे पहला कदम माना जा रहा है. 

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडा ने यह भी कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए ब्राजील के लूला को आमंत्रित किया जाएगा. ब्राजील दोनों देशों और विवादित एस्सेक्विबो क्षेत्र के साथ बॉर्डर शेयर करता है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि एस्सेक्विबो को लेकर चल रहे विवाद को पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीकों के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के साथ काम करने का आग्रह किया. 

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला-गुयाना में तेल को लेकर हुई 'तकरार', क्या दक्षिण अमेरिका में छिड़ने वाली है जंग? जानिए भारत पर क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget