एक्सप्लोरर

यूक्रेन को अमेरिका देगा 'बूस्टर डोज'! 425 मिलियन डॉलर के हथियारों से रूस पर बरसेगी आफत

Defence Package for Ukraine : अमेरिका के डीओडी ने यूक्रेन को अतिरिक्त सुरक्षा सहायता के रूप में 425 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है. जो 2021 के अगस्त महीने में शुरू हुए इंवेंट्री के 69वीं किश्त हैं.

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन के रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एक नए रक्षा पैकेज का ऐलान किया है. इस नए रक्षा पैकेज के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन को 425 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देने का वादा किया है. इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन को इस पैकेज में एयर डिफेंस सिस्टम, रॉकेट सिस्टम, आर्टिलरी के लिए गोला-बारूद, बख्तरबंद गाड़ी और एंटी टैंक हथियार भी देने को मंजूरी दी है.

डीओडी इन्वेंट्री से हथियारों की मिलेगी 69वीं किश्त

पेंटागन ने एक बयान जारी कर कहा, “रक्षा विभाग (डीओडी) ने यूक्रेन की सुरक्षा और रक्षा आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है. यह घोषणा बाइडन प्रशासन द्वारा अगस्त, 2021 से यूक्रेन को डीओडी इन्वेंट्री से दी जाने वाली उपकरणों की 69वीं किश्त है.”

इसमें आगे कहा गया कि, “यह प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) पैकेज, यूक्रेन को अपनी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरी करने में अतिरिक्त क्षमता देगा, जिसकी अनुमानित मूल्य 425 मिलियन डॉलर है. जिसमें एयर डिफेंस, रॉकेट सिस्टम, आर्टिलरी के लिए गोला-बारूद समेत एंटी टैंक हथियार आदि शामिल हैं.”

अमेरिका की रक्षा पैकेज में यूक्रेन को क्या-क्या मिलेगा

अमेरिका द्वारा की गई रक्षा पैकेज में यूक्रेन को कई तरह के हथियार और तकनीक दिए जाने वाले हैं. इस पैकेज में नेशनल एडवांस्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (NASAMS), स्टिंगर मिसाइल, काउंटर-अनमैन्ड एयरियल सिस्टम (c-UAS) और हथियार, हवा से जमीन पर हमला करने वाले हथियारों के गोला-बारूद, हाई मोबिलिटी के आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के लिए गोला-बारूद, 155 मिमी और 105 मिमी आर्टिलरी के लिए गोला-बारूद, ट्यूब-लॉन्च, ऑप्टिकली ट्रैक्ड, वायर-गाइडेड (TOW) मिसाइल, जैवलिन और एटी-4 एंटी-आर्मर सिस्टम, स्ट्राइकर आर्मर्ड कैरियर्स, छोटे हथियार और गोला-बारूद  के साथ विभिन्न मेडिकल उपकरण, सेवाएं, प्रशिक्षण और परिवहन आदि शामिल हैं.

अमेरिका ने इस घोषणा के पीछे बताई ये वजह

बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा यूक्रेन के लिए उस वक्त रक्षा पैकेज की घोषणा की गई जब गुरुवार को एक खुलासे में बताया गया था कि रूस में उत्तर कोरिया के लगभग 10 हजार सैनिक वर्तमान में मौजूद हैं. जिनमें से करीब 8 हजार सैनिकों की तैनाती कुर्स्क क्षेत्र में हुई है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री ने कहा था कि, हमारा आकलन है कि रूस में 10 हजार कोरियाई सैनिक मौजूद है, जिनमें से 8 हजार सैनिकों की तैनाती कुर्स्क क्षेत्र में हुई है. हालांकि अभी तक इन सैनिकों को यूक्रेनी सेना के खिलाफ अभी तक लड़ते नहीं देखा गया है. पर आने वाले दिनों में ऐसी उम्मीद की जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः खतरनाक हुआ यूक्रेन-रूस युद्ध! नॉर्थ कोरिया ने पुतिन को भेजीं 10000 से ज्यादा मिसाइलें, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget