एक्सप्लोरर

Ukraine Crisis: क्या रूसी समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुई अमेरिकी पनडुब्बी, जानें दोनों देशों ने क्या कहा?

Ukraine Crisis:  रूस ने दावा किया है कि उसके समुद्री क्षेत्र में एक अमेरिकी पनडुब्बी घुस आई थी जिसे उसने खदेड़ दिया है. हालांकि अमेरिका ने इस बात से इनकार किया है.

Ukraine Crisis:  यूक्रेन संकट को लेकर रूस (Russia) और अमेरिका (US) के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. इस बीच रूस के एक पनडुब्बी रोधी विध्वंसक (anti-submarine destroyer) ने कुरील द्वीप समूह (Kuril Islands) के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी (US Submarine) का पीछा किया, जिससे उसे देश के क्षेत्रीय जल (territorial waters) को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.  मॉस्को ने शनिवार को यूक्रेन पर बढ़ते तनाव के बीच यह दावा किया. हालांकि अमेरिकी सेना ने इस बात से इनकार किया है.

अमेरिकी पनडुब्बी को लेकर क्या कहा रूस ने?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि योजनाबद्ध सैन्य अभ्यास के दौरान मार्शल शापोशनिकोव विध्वंसक (Marshal Shaposhnikov destroyer) को उत्तरी प्रशांत में कुरील द्वीप समूह के पास रूसी समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना वर्जीनिया श्रेणी की पनडुब्बी (US Navy Virginia-class submarine) का पता लगा.

मंत्रालय ने और विवरण प्रदान किए बिना कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने जब सतह पर आने की बात को नजरअंदाज कर दिया, तो फ्रिगेट चालक दल ने "उचित साधनों का इस्तेमाल किया" और अमेरिकी पनडुब्बी पूरी गति से वापस चली गई. मंत्रालय ने कहा कि उसने इस घटना को लेकर मॉस्को में अमेरिकी डिफेंस अटैचे (US defense attache) को तलब किया है.

रूसी दावे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया
हालांकि, अमेरिकी सेना के बयान में कहा गया है, "रूस के समुद्री इलाके में हमारे अभियानों के रूसी दावों में कोई सच्चाई नहीं है." यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रवक्ता कैप्टन काइल रेनेस ने कहा कि वह अमेरिकी पनडुब्बियों के सटीक लोकेशन पर टिप्पणी नहीं करेंगे. लेकिन उन्होंने कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय जल में सुरक्षित रूप से चलते हैं और सुरक्षित रूप से काम करते हैं."

कुरील, जापान (Japan) के होक्काइडो (Hokkaido) द्वीप के उत्तर में स्थित है. इस पर मॉस्को का नियंत्रण है क्योंकि इन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दिनों में सोवियत सैनिकों द्वारा जब्त कर लिया गया था. कथित घटना उरुप के कुरील द्वीप के पास हुई, जिस पर रूस का नियंत्रण है.

चरम पर है रूस और पश्चिम के बीच तनाव
यह घटना ऐसे समय में घटी है जब रूस और पश्चिम के बीच तनाव चरम पर है. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का खतरा बना हुआ है. रूस ने यूक्रेन को तीन तरफ से 100,000 से अधिक सैनिकों के साथ घेर लिया है. वाशिंगटन ने चेतावनी दी है कि एक चौतरफा आक्रमण "किसी भी दिन" शुरू हो सकता है. हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को इस तरह के दावों को "उकसावे" के रूप में निंदा की.

यह भी पढ़ें: 

Europe on Verge of War: जर्मनी के वाइस चांसलर ने चेताया, कहा- यूरोप युद्ध के कगार पर

US F-22 fighter Jets: अबू धाबी पहुंचे अमेरिकी F-22 फाइटर जेट, हूती विद्रोहियों से UAE की करेंगे रक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget