एक्सप्लोरर

अमेरिकी एयरस्ट्राइक से ईरान के परमाणु ठिकानों को हुआ भयंकर नुकसान? सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

Iran Israel War News: अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को भारी नुकसान हुआ है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि यह ठिकाना नष्ट हो सकता है.

US Strikes on Iran Nuclear Sites: रविवार (22 जून, 2025) को अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले से ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है. हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकीहमले में यह ठिकाना पूरी तरह नष्ट हो सकता है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

फोर्डो गहराई में बना हुआ एक ऐसा परमाणु केंद्र है, जहां यूरेनियम समृद्ध करने वाली सेंट्रीफ्यूज मशीनें लगी थीं. अमेरिकी एयर फोर्स ने इस ठिकाने पर मैसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर (MOP) नामक भारी विस्फोटक बम गिराए, जो विशेष रूप से बंकर तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. 

इस मामले में पूर्व संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षक डेविड एल्ब्राइट ने कहा, "अमेरिकी सेना ने इन MOPs से अटैक किया. मुझे लगता है कि यह ठिकाना अब खत्म हो चुका है." इस हमले के बाद अमेरिका ने कहा था कि उसके सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं और यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा. हालांकि, अभी तक ईरान की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

नई सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आईं ये जानकारियां

नई सैटेलाइट तस्वीरों में ईरान की एक पहाड़ी में छह गहरे गड्ढे दिखे हैं. ये गड्ढे ऐसे बमों से बने लगते हैं जो जमीन के अंदर छिपे ठिकानों को तबाह करने के लिए बनाए जाते हैं. तस्वीरों में आसपास की जमीन धूल और मलबे से ढकी हुई नजर आ रही है.

क्या चाहते हैं अमेरिका और इजरायल? 

अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि ईरान का परमाणु हथियार बनाने का काम पूरी तरह से बंद हो जाए. हालांकि, अगर ईरान की सभी परमाणु बनाने वाली मशीनें नष्ट नहीं हुईं तो वह अपना काम दोबारा शुरू कर सकता है. 

एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा दावा

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान ने हमले से पहले ही अपने पास जमा किए गए खतरनाक यूरेनियम को किसी दूसरी जगह छुपा दिया होगा. यह यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने में काम आता है. इससे पहले एक सैटेलाइट तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें हमला से दो दिन पहले परमाणु साइट पर 18 ट्रक कतार में खड़े नजर आए थे. दावा ये भी किया जा रहा है कि ज्यादातर यूरेनियम पहले ही वहां से हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

ईरान के तबाही वाले उस मैसेज में क्या था? जिसे पढ़कर बौखलाए ट्रंप ने B-2 बॉम्बर्स से न्यूक्लियर साइट पर कर डाली एयरस्ट्राइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget