एक्सप्लोरर

US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

Donald Trump on Houthi: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर कर यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हवाई हमले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ये हूती अब हमला नहीं करेंगे.

US strikes on Houthi Video Shared By Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित रूप से यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हवाई हमले को दिखाया गया है. यह वीडियो न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि वैश्विक रणनीति के लिहाज से भी अहम बन गया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक टारगेट पर हमला होता है और पल भर में पूरा क्षेत्र धूल और धुएं के गुब्बार में बदल जाता है.

वायरल वीडियो में दर्जनों लोग गोलाकार आकार में खड़े नजर आ रहे हैं तभी अचानक जोरदार विस्फोट होता है. एक तेज चमक पैदा होती है और फिर धूल और धुएं का गुबार पूरे इलाके को ढंक लेता है. हालांकि, बाद में कैमरा ज़ूम आउट होता है और कई गाड़ियां मौके पर खड़ी दिखाई देती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि यह हमला किसी प्लानिंग के आधार पर किया गया था.

ट्रंप का मैसेज- अब हूती हमला नहीं करेंगे! 

इस वीडियो के साथ ट्रंप ने जो मैसेज लिखा है वह साफ तौर पर अमेरिकी नीति और हूतियों के प्रति कठोर रुख को दर्शाता है. उन्होंने लिखा कि ये लोग हमला करने को लेकर प्लानिंग कर रहे थे. उफ ये हूती अब हमला नहीं करेंगे. वे हमारे जहाजों को फिर कभी नहीं डुबा पाएंगे.

हाल के हफ्तों में यमन में क्या हो रहा है? 

यमन में हूती विद्रोहियों की तरफ से रेड सी में अमेरिकी और कॉर्मशियल जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं. ये हमले खासकर इजरायल और हमास के बीच साल 2023 से चल रहे युद्ध के समर्थन में किए जा रहे हैं. इन घटनाओं के जवाब में अमेरिका ने हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए हमलों में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि हूती आंकड़े 67 की पुष्टि करते हैं.

अमेरिका की रणनीति ईरान पर दबाव 

हूती विद्रोही ईरान समर्थित माने जाते हैं. अमेरिकी हमलों को विश्लेषक ईरान की बढ़ती प्रभावशाली उपस्थिति और परमाणु कार्यक्रम के जवाब के रूप में देख रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि इन हमलों के परिणामस्वरूप ईरान अविश्वसनीय रूप से कमज़ोर हो गया है.

अमेरिका की विदेश नीति के संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का यह वीडियो साझा करना ना सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई का सार्वजनिक प्रदर्शन है, बल्कि अपनी विदेश नीति को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि वो किसी भी तरह से शांत नहीं बैठेंगे. उनका हूतियों और ईरान के प्रति यह आक्रामक रुख बताता है कि अमेरिका अब अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है. आने वाले दिनों में इस संघर्ष का विस्तार होगा या समाधान.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget