एक्सप्लोरर

Joint Exercise: किम जोंग उन की सनक देख बौखलाया अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया संग मिलकर किया युद्ध अभ्यास

Hwasong 18 Missile Test: दक्षिण कोरिया और जापान के बीच त्रिपक्षीय ड्रिल का आयोजव हुआ, जिसमें तीनों देशों के एजिस रडार सिस्टम से लैस जहाज एक साथ आए.

Joint Defense Exercise: उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने रविवार को एक संयुक्त नौसैनिक मिसाइल रक्षा अभ्यास किया. सियोल की नौसेना ने इस बात की जानकारी दी. गौरतलब है कि उत्‍तर कोरिया ने बीते बुधवार को हवासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण कर अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया समेत पश्चिमी देशों को डराने की कोशिश की थी. 

सियोल की नौसेना ने कहा कि रविवार की त्रिपक्षीय ड्रिल दक्षिण कोरिया और जापान के बीच अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें तीनों देशों के एजिस रडार सिस्टम से लैस विध्वंसक जहाज एक साथ आए. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को हुए अभ्यास के दौरान तीन एजिस-सुसज्जित विध्वंसक - दक्षिण के आरओकेएस युलगोक यी आई, अमेरिका के यूएसएस जॉन फिन और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के जेएस माया शामिल थे. 

अभ्यास इन चीजों पर रहा केंद्रित 

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद यह अभ्यास कंप्यूटर-सिम्युलेटेड बैलिस्टिक मिसाइल लक्ष्य का पता लगाने, उसे ट्रैक करने पर केंद्रित था. इस अभ्यास के बाद दक्षिण कोरियाई नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि हम अपनी सेना की मजबूत प्रतिक्रिया प्रणाली और त्रिपक्षीय सहयोग के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों का प्रभावी ढंग से जवाब देंगे. 

परीक्षण के बाद तानाशाह ने कहा 

गौरतलब है कि बुधवार को सफल मिसाइल परीक्षण के बाद तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि हवासोंग-18 मिसाइल ने देश को शक्तिशाली रणनीतिक हमला करने का साधन दे द‍िया है.  साथ ही परमाणु ताकत को भी बढ़त मिली 

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने की निंदा 

इससे पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की. एक साझा वक्तव्य में कहा गया है कि उत्तर कोरिया  अपनी गैरकानूनी तथा भड़काऊ गतिविधियों को तुरंत बंद कर दे. बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी तथा दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने इंडोनेशिया के जकार्ता में मुलाकात की. 

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: दो रूसी पत्रकारों की हत्या के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार, यूक्रेन के इशारे पर हुआ मर्डर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget