एक्सप्लोरर

भारत दौरे से कुछ घंटे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक और चीन को दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन पहले अफगानिस्तान और फिर पाकिस्तान गए. टिलरसन ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को ये चेतावनी दी कि वो अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों को पालना बंद करे.

नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन कुछ घंटों बाद भारत आ रहे हैं. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरे से पहले टिलरसन ने पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश भी दिया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने जिस तरह से भारत की तारीफ की है वो कई इशारे करता है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ''पाकिस्तान को इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है कि कई आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाह मिली हुई है.''

चीन को भी कड़ा संदेश  रेक्स टिलरसन ने चीन को भी कड़ा संदेश दिया है. टिलरसन ने कहा, ''दक्षिण चीन सागर में चीन की उकसाने वाली कार्रवाई उन अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों को चुनौती देती है जिन्हें अमेरिका और भारत मानते आए हैं.''

भारत आने से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने जिस तरह से पाकिस्तान और चीन की घेराबंदी की है उससे साफ है कि अमेरिका अब अपनी दक्षिण एशिया नीति भारत को केंद्र में रखकर बना रहा है.

पहली बार दक्षिण एशिया की यात्रा पर आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन पहले अफगानिस्तान और फिर पाकिस्तान गए. टिलरसन ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को ये चेतावनी दी कि वो अपनी जमीन पर आतंकी संगठनों को पालना बंद करे.

उन्होंने कहा, ''हमने पाकिस्तान से कहा है कि वो ऐसे कदम उठाए जिससे वहां तालीबान और दूसरे आतंकी संगठनों को मिलने वाला समर्थन बंद हो, पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते ऐसी शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करेंगे.''

ट्रंप राष्ट्रपति बनते ही पाक के बुरे दिन शुरू अमेरिका एक लंबे वक्त तक दक्षिण एशिया में पाकिस्तान को तरजीह देता रहा है लेकिन डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से पाकिस्तान के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. न सिर्फ पाकिस्तान को अमेरिका से मिलने वाली आर्थिक मदद कम हो गई है बल्कि पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, यही नहीं पाकिस्तान के दोस्त माने जाने वाले चीन को लेकर भी अमेरिका का रवैया सख्त है.

हर तरफ से अलग थलग पड़ रहा पाकिस्तान माना जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री बुधवार को अपनी भारत यात्रा के दौरान अफगानिस्तान में शांति बहाल करने में भारत की बड़ी भूमिका पर बात कर सकते हैं. इससे पहले एक दिन की भारत यात्रा पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर बात की. यानी पाकिस्तान अब हर तरफ से अलग थलग होता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget