एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 1480 लोगों की मौत, अबतक 7400 से दम तोड़ा

ट्रम्प और फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ने कोरोना खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों की एक बैठक बुलाने पर चर्चा की.

वॉशिंगटन: अमेरिका में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच कोविड-19 संक्रमण के कारण करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई जो यह महामारी फैलने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 24 घंटों में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है. ‘जॉन्स हॉप्किन्स’ यूनिवर्सिटी के ट्रैकर ने यह आंकड़ें दिए हैं.

यूनिवर्सिटी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे से शुक्रवार को उसी समय के बीच 1,480 लोगों की मौत हुई. अमेरिका में इस जानलेवा संक्रामक से अब तक 7,406 लोगों की मौत हो चुकी है.

Coronavirus: दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज, इटली-स्पेन, अमेरिका-ब्रिटेन में हालात बेकाबू

मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है अमेरिका

बता दें कि दुनिया में 1 लाख 98 हजार 390 लोग संक्रमित है. 59 हजार 159 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दो लाख 28 हजार 923 लोग ठीक हुए हैं. सबसे ज्यादा मौते इटली में हुई है जहां 14,681 लोगों की मौत और 119,827 लोग संक्रमित है. दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 11,198 की मौत और 119,199 लोग संक्रमित है. तीसरे नंबर पर अमेरिका है जहां मौत और संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

ट्रम्प और मैक्रों ने पी-5 देशों की बैठक बुलाने पर चर्चा की

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों की एक बैठक बुलाने पर चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पी-5 या पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस हैं.

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के विवरण का उल्लेख करते हुये व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति मैक्रों ने महामारी को हराने और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहयोग को बढ़ाने के लिए शीघ्र ही पी5 नेताओं की बैठक बुलाने पर चर्चा की.’’

यह भी पढें-

लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह, दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे से कहा- ‘तुम मुझे कबूल हो’

कोरोना वायरस: IMF ने कहा- दुनिया इस वक्त 2008 की मंदी से भी बड़े वित्तीय संकट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget