एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के 'क्वाड' ज्वाइन करने को लेकर चीन की कड़ी चेतावनी पर अमेरिका ने दिया ये जवाब

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने मंगलवार को चीनी राजदूत के भड़काऊ बयान को ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘आक्रामक’’ बताया.चीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘क्वाड’ बीजिंग के खिलाफ एक ‘‘खास गुटबंदी’’ है.

बांग्लादेश के क्वाइड ज्वाइन करने को लेकर चीन की तरफ से दी गई चेतावनी पर बुधवार को अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई. अमेरिका ने कहा- हमने चीनी राजदूत के ढाका को चेतावनी देने वाले बयान पर संज्ञान लिया है. हम बांग्लादेश की संप्रभुता का आदर करते हैं और हम बांग्लादेश के इस अधिकार का भी सम्मान करते हैं कि वे अपने लिए विदेश नीति का फैसला करे.

 

चीन ने किया चेतावनी का बचाव

चीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘क्वाड’ बीजिंग के खिलाफ एक ‘‘खास गुटबंदी’’ है. वहीं, अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘क्वाड’ समूह से जुड़ने के खिलाफ बांगलादेश में चीनी राजदूत के ढाका को चेतावनी देने का बचाव करते हुए कहा कि राजदूत ने इस मुद्दे पर देश के सामने अपना ‘‘रुख’’ स्पष्ट किया है.

 

ढाका में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने चार देशों के समूह ‘क्वाड’ से जुड़ने के खिलाफ बांग्लादेश को आगाह करते हुए कहा कि बीजिंग विरोधी गुट में ढाका की भागीदारी से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचेगा. ‘क्वाड’ समूह में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत शामिल हैं.

 

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने मंगलवार को राजदूत के भड़काऊ बयान को ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘आक्रामक’’ बताया. मोमेन ने कहा था, ‘‘हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं. हम अपनी विदेश नीति का फैसला खुद करते हैं.’’ साथ ही कहा कि बांग्लादेश की नीति किसी से जुड़ी नहीं है और यह संतुलित है और देश अपने सिद्धांतों के आधार पर इसका फैसला करता है.

 

मोमेन के बयान के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया से कहा कि उन्हें बयान के बारे में नहीं पता है. उन्होंने कहा, ‘‘चीन और बांग्लादेश अच्छे पड़ोसी हैं. आपसी विश्वास और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध आगे बढ़ रहा है और हम हमेशा एक दूसरे का सहयोग करते हैं.

 

हुआ ने कहा, ‘‘क्वाड पर चीनी राजदूत की टिप्पणी के बारे में हम कहेंगे कि हमने मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. हमारा मानना है कि यह (क्वाड) चीन के खिलाफ खास गुटबंदी है और दुनिया के देशों को चीन के खिलाफ काम करने के लिए के लिए प्रेरित किया जा रहा. इसलिए मुझे पता है कि आप हमारा रुख अच्छे से समझते हैं.’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री के विरोध जताने पर मैं कहना चाहती हूं कि किस तरह के शब्द उन्होंने कहे या किस तरह का विरोध जताया, यह हमें पता नहीं है। लेकिन हम हर देश के साथ एक समान नीति अपनाते हैं. हम शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का पालन करते हैं.’’

ये भी पढ़ें: कोरोना: अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मालदीव की न करें यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget