एक्सप्लोरर

ये क्या… फिर से फंस गए ट्रंप! देने गए थे सैनिकों को श्रद्धांजलि, लेकिन किसे लेकर गए थे साथ

US Presidential Elections: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते सोमवार को आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री अमेरिका के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, लेकिन एक बार फिर विवादों में आ गए.

US Presidential Elections 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते सोमवार को आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री अमेरिका के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, लेकिन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का उनका दौरा उन्हीं को विवादों में ले आया. इसकी वजह यह थी कि वह अपने साथ फोटोग्राफर लेकर गए थे. 

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3 साल पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान काबुल में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए 13 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी कैंपेन टीम का एक फोटोग्राफर भी साथ था, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया. 

हो गई हाथापाई

आर्लिंगटन सिमेट्री में फोटोग्राफर को लेकर सिमेट्री के अधिकारियों और डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन टीम के सदस्यों के बीच बहस हो गई. अधिकारियों द्वारा फोटोग्राफर को रोकने की कोशिश की गई और देखते ही देखते यह बहस हाथापाई तक जा पहुंची. यहां पर डोनाल्ड ट्रंप के एक स्टाफ ने सिमेट्री के अधिकारी को धक्का भी दे दिया. आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री के अधिकारियों का कहना था कि इस क्षेत्र में फोटो और वीडियोग्राफी करने की इजाजत केवल सिमेट्री के स्टाफ को ही है. 

हाथापाई की घटना से कर दिया इनकार

इस घटना के बाद आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री ने बयान जारी करते हुए यह कहा कि कानून के अंतर्गत सैन्य कब्रिस्तान में पॉलिटिकल प्रचार और चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. इस तरह की जगह पर किसी प्रकार का कोई प्रचार सही नहीं है. जब यह मामला सार्वजनिक हुआ और विवाद सबके सामने सामने आया तो डोनाल्ड ट्रंप की इलेक्शन कैंपेन टीम के प्रवक्ता ने किसी भी प्रकार की हाथापाई की घटना से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो हम इस घटना का फुटेज भी बिना झिझक के जारी करने के लिए तैयार है. 

सिमेट्री अधिकारी को कहा ये योग्य नहीं

डोनाल्ड ट्रंप  की कैंपेन टीम के प्रवक्ता का कहना था कि सिमेट्री परिसर में प्राइवेट कैमरा लेकर जाना और फोटोग्राफर लेकर जाने की मंजूरी है, लेकिन सिमेट्री अधिकारी शायद किसी मानसिक ट्रॉमा से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने टीम के सदस्यों को रोकने की कोशिश की. उन्होंने यह तक कह दिया कि अधिकारी नेशनल सिमेट्री का प्रतिनिधित्व करने में योग्य नहीं है.

यह भी पढ़ें- ये कैसी रानी है, जो सड़कों पर मांग रही भीख? काला चश्मा और लॉन्ग बूट पहन कर अपनी प्रजा से आई मिलने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget