एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा- भारत से रिश्ते को मिलेगी उच्च प्राथमिकता

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि ओबामा प्रशासन के वक्त भी भारत उनकी प्राथमिकता में काफी ऊपर था.अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे.

वॉशिंग्टनः संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा है कि अगर वो जीतते हैं, तो भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करेंगे. भारत को अमेरिका का ‘स्वाभाविक साझेदार’ बताते हुए बिडेन ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते उनके प्रशासन की प्राथमिकताओं में से होगा. बिडेन के सामने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरेंगे.

दोनों देशों की सुरक्षा के लिए अहम साझेदारी

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 8 साल के कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति रहे बिडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते दोनों देशों की सुरक्षा के लिहाज से अहम हैं. बिडेन ने कहा, “हमारी सुरक्षा की खातिर उस क्षेत्र में भारत का सहयोगी होना जरूरी है और साफ तौर पर उनके लिए भी.”

दक्षिण एशिया में भारत और चीन जैसी दुनिया की दो बड़ी ताकतों के बीच में हाल के दिनों में जबरदस्त तनाव दिखा है और करीब 4 दशकों में पहली बार सीमा पर सैनिकों की जान गई. वहीं अमेरिका के साथ भी चीन का लंबे समय से व्यापार समेत कई मुद्दों पर विवाद चल रहा है.

अपने चुनाव अभियान के लिए आयोजित एक ‘ऑनलाइन फंड रेजर’ कार्यक्रम में बोलते बिडेन ने कहा, “यह साझेदारी एक रणनीतिक साझेदारी है, जो हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण है.”

भारत के साथ अच्छे रिश्ते हमेशा प्राथमिकता

भारत के साथ रिश्तों में अपनी पार्टी और खुद की भूमिका के बारे में भी बिडेन ने खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में मैंने भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील को कांग्रेस की सहमति दिलाने में भूमिका निभाई थी, जो कि एक बड़ा सौदा है.”

बिडेन ने भारत के साथ बेहतर रिश्ते की वकालत करते हुए कहा, “अपने रिश्तों की बेहतर प्रगति के दरवाजे खोलने और भारत के साथ अपनी रणीतिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बिडेन प्रशासन की प्राथमिकता में ऊपर था और अगर मैं राष्ट्रपति निर्वाचित हुआ तो भी ये उच्च प्राथमिकता में रहेगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रवासी भारतीय भी बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं और उनके भारी संख्या में मौजूद वोट को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अक्सर भारत से रिश्तों की अहमियत पर जोर देते रहे हैं.

ये भी पढ़ें World Update: कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में आज एक दिन में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले चीन: कोरोना वायरस को हराने वाली एंटी बॉडीज तीन महीने में रह जाती हैं बहुत कम, रिसर्च में हुआ खुलासा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget