एक्सप्लोरर

3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज आखिरी डिबेट- ट्रंप और बिडेन होंगे आमने-सामने

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दो सप्ताह रह गए हैं और इस समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बिडेन के हिंदू समर्थकों के बीच राजनीतिक विभाजन गहराता जा रहा है.

वॉशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (74) और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन (77) के बीच आखिरी बहस आज टेनेसी के नैशविले में बेलमोंट यूनिवर्सिटी में होगी. दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार भारतीय-अमेरिकी वोटर्स को लुभाने में जुटे हैं. तीसरी और आखिरी बहस को होस्ट ‘एनबीसी न्यूज’ रिपोर्टर क्रिस्टन वेलकर करेंगी.

ट्रंप ने इसी सप्ताह अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के साथ बहस में शामिल होने की पुष्टि की है. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली बहस के लिए नियमों में किए गए ‘अनुचित’ बदलावों को लेकर आपत्ति जतायी थी. नए नियम के तहत प्रतिद्वंद्वी वक्ताओं के माइक्रोफोन दो मिनट के लिए बंद कर दिए जाएंगे ताकि अपना पक्ष रखने जा रहा उम्मीदवार अपनी बात की शुरुआत निर्बाध तरीके से कर सके.

अमेरिकी हिंदू ट्रंप और बिडेन के बीच बंट गए अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दो सप्ताह रह गए हैं और इस समय तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बिडेन के हिंदू समर्थकों के बीच राजनीतिक विभाजन गहराता जा रहा है. ट्रंप और बिडेन के चुनावी अभियानों में हिंदुओं को लुभाने की कोशिश हो रही जो इस समुदाय की बढ़ती राजनीतिक प्रमुखता का संकेत है. हिंदू अमेरिका में चौथा सबसे बड़ा समुदाय है, जो 2016 के आंकड़े के अनुसार अमेरिका की आबादी का लगभग एक प्रतिशत है.

सितंबर में बिडेन ने अपने चुनावी अभियान में ‘हिन्दू अमेरिकन्स फॉर बाइडेन’ की शुरुआत की, जबकि अगस्त में ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान ने हिन्दू समुदाय के 20 लाख से अधिक सदस्यों को आकर्षित करने के अपने प्रयासों के तहत ‘हिंदू वॉयसेज फॉर ट्रंप’ के गठन की घोषणा की थी.

ट्रंप और बाइडेन के अमेरिकी हिंदू समर्थकों के बीच रविवार को '2020 का राष्ट्रपति चुनाव: अमेरिकी हिंदू मुद्दों पर एक बहस' नामक वेबिनार में हुई एक ऑनलाइन बहस से पता चलता है कि अमेरिका में हिंदू समुदाय के बीच स्पष्ट राजनीतिक विभाजन है. हिंदू समुदाय के एक समूह ने आरोप लगाया कि बिडेन को मुसलमानों का समर्थक बताया तो दूसरे ने ट्रंप पर ‘‘नस्लवादी’’ होने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका: कमला हैरिस ने मनाया 56वां जन्मदिन, बाइडेन बोले- अगले साल व्हाइट हाउस में मनाएंगे बर्थडे US के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते आएंगे भारत, रक्षा सचिव मार्क एस्पर बोले-चीन की चुनौती का सामना कर रहा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

Embed widget