एक्सप्लोरर

Omicron In US: ओमिक्रोन से लड़ाई के लिए 50 करोड़ कोविड रैपिड जांच किट खरीदेगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन बोले-टीकाकरण ही सुरक्षा कवच

Omicron In US: राष्ट्रपति Joe Biden ने कहा कि ओमिक्रोन से निपटने के लिए अमेरिकी सरकार ने 50 करोड़ रैपिड जांच किट खरीदने और उन्हें नागरिकों को निशुल्क मुहैया कराने का फैसला लिया गया है.

Omicron In US: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कोविड-19 की नई लहर के बीच उन लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया है, जिन्होंने अब तक संक्रमण रोधी टीके नहीं लगवाए हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश के प्रति उनका कर्तव्य है. बाइडन ने व्हाइट हाउस (White House) में मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए 50 करोड़ कोविड‘रैपिड’ जांच किट (Covid Rapid Tests Kits) खरीदने और उन्हें नागरिकों को निशुल्क मुहैया कराने, अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और टीकाकरण की रफ्तार को दोगुना करने का निर्णय किया गया है. 

टीका लगवाना हर नागरिक का कर्तव्य

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी यह अपील राजनीतिक नहीं है. बाइडन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बूस्टर खुराक (Booster Dose) ले ली है और टीका लगवाना हर अमेरिकी नागरिक का देश के प्रति कर्तव्य है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यही एक जिम्मेदारी भरा काम है, जो हम कर सकते हैं. ओमिक्रोन वेरिएंट उन लोगों के लिए एक बड़ा खतरा है, जिन्होंने संक्रमण रोधी टीके नहीं लगवाए हैं.’’ बाइडन ने सोशल मीडिया और केबल टीवी पर लोगों को टीकाकरण के प्रति हतोत्साहित करने वाले भ्रामक बयान देने वाले लोगों पर भी निशाना साधा.

स्कूलों और व्यवसायों पर पाबंदियां नहीं

राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि कोरोना वायरस के इस स्वरूप से निपटने के लिए संघीय सरकार को अधिक आक्रामक होने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने देश से वादा किया कि स्कूलों या व्यवसायों पर व्यापक स्तर पर पाबंदियां नहीं लगाईं जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि आप सभी थक चुके हैं और परेशान हैं. हम सब चाहते हैं कि अब यह खत्म हो जाए, लेकिन हम अब भी इसका सामना कर रहे हैं. अब हमारे पास इससे निपटने के लिए पहले से अधिक हथियार हैं. हम इससे निपटने को तैयार हैं.’’ बाइडन ने कहा कि वैज्ञानिक अभी तक ओमिक्रोन के बारे में सब कुछ नहीं जानते, लेकिन वे इतना जानते हैं कि टीकाकरण इस गंभीर बीमारी और उससे मौत के खतरे के खिलाफ मजबूत कवच प्रदान करता है.

50 करोड़ रैपिड टेस्ट किट खरीदने की योजना

व्हाइट हाउस (White House) ने बताया कि 50 करोड़ रैपिड टेस्ट किट का खरीदा जाना, इससे निपटने के लिए बनाई गई नई योजना का अहम हिस्सा है. लोग इन किट को जनवरी से एक नई वेबसाइट के जरिए मुफ्त में ले पाएंगे. व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि वे सर्च इंजन ‘गूगल’ के साथ काम कर रहे हैं, ताकि लोग अपने सबसे करीबी कोविड-19 मुफ्त जांच केन्द्र का पता आसानी से लगा पाएं. इसके साथ ही, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी कई एम्बुलेंस और चिकित्सक दलों को तैनात करेंगी ताकि अगर एक अस्पताल भर जाए, तो वे मरीजों को दूसरे केन्द्रों तक पहुंचाने में मदद कर पाएं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

Embed widget