एक्सप्लोरर

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप का सबसे बड़ा बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. उन्होंने वाल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में तीन दिन इलाज कराया था. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड किमबर्ली गुलिफॉयल इस गर्मी में कोरोना से संक्रमित हुई थीं.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप जूनियर के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि इस हफ्ते की शुरुआत में हुई और 'जांच की रिपोर्ट आने के बाद से वह अपने केबिन में आइसोलेशन में हैं'.

प्रवक्ता ने कहा, "अब तक उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और वह कोविड-19 संबंधी सभी चिकित्सीय दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं." ट्रंप जूनियर (42) से पहले उनके छोटे भाई बैरोन, पिता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी पहली महिला मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने वाल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में तीन दिन इलाज कराया था. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड किमबर्ली गुलिफॉयल इस गर्मी में कोरोना से संक्रमित हुई थीं.

अमेरिका में कोरोनावायरस ले रहा है भयानक रूप अमेरिका में महामारी की स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गयी है. बीते एक हफ्ते में अमेरिका में रोज नए मामलों की औसतन संख्या डेढ़ लाख दर्ज हो रही है, जो दो हफ्तों के औसत स्तर से 77 प्रतिशत ज्यादा है. कोविड-19 से मरने वालों की संख्या ढाई लाख से ज्यादा हो चुकी है. पिछले हफ्ते तक अमेरिका में करीब 10 लाख चालीस हजार बच्चे और युवा कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

वहीं दुनिया में अबतक पांच करोड़ 78 लाख 95 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 76 हजार 806 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 4 करोड़ 97 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. 1 करोड़ 64 लाख 20 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से 24 घंटे में 11 हजार संक्रमितों की मौत, 6.59 लाख नए केस आए, अबतक 4 करोड़ ठीक भी हुए

अमेरिका में पहली बार एक दिन में आए 2 लाख कोरोना मामले, अबतक 1.22 करोड़ संक्रमित, 2.60 लाख की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget