एक्सप्लोरर

टैरिफ वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, सर्जियो गोर को बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत

US Ambassador to India: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कार्मिक निदेशक सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है.

भारत के साथ टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला किया है. ट्रंप ने अपने विश्वासपात्रों में शामिल सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है. इसके साथ-साथ गोर को साउथ एंड मिडिल ईस्ट एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी है. ट्रंप ने यह फैसला भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ के बीच किया है. 

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत हमारा अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहा हूं. सर्जियो और उनकी टीम ने रिकॉर्ड समय में हमारी संघीय सरकार के विभागों में 4,000 से अधिक अमेरिका फर्स्ट पैट्रियट्स की नियुक्ति की है. वे मेरे एजेंडे को आगे बढ़ाने और अमेरिका को फिर से महान बनाने में मदद करेंगे.'

सर्जियो गोर लंबे समय से ट्रंप परिवार के करीबी सहयोगी रहे हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ Winning Team Publishing की सह-स्थापना की थी. इसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप की दो किताबें प्रकाशित हुईं. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप के अभियानों को समर्थन देने वाले सबसे बड़े सुपर पीएसी में से एक का संचालन किया. ट्रंप ने गोर की तारीफ करते हुए कहा कि सर्जियो एक बेहतरीन दोस्त और सहयोगी हैं, जो मेरे चुनावी अभियानों से लेकर प्रकाशन तक हर कदम पर साथ रहे. वे इस क्षेत्र के लिए शानदार राजदूत साबित होंगे.

भारत का राजदूत बनाए जाने पर क्या बोले सर्जियो गोर?

भारत के लिए अगला राजदूत नामित होने पर सर्जियो गोर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर लिखा कि अमेरिका का भारत में प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा. इस प्रशासन के महान कामों के जरिए अमेरिकी लोगों की सेवा करने से ज्यादा मुझे किसी चीज पर गर्व नहीं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के अविश्वसनीय विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके करियर का मील का पत्थर है.

ट्रंप के विश्वासपात्र हैं सर्जियो गोर

ट्रंप प्रशासन में गोर ने सीनियर अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हाल ही में वे नासा प्रमुख के लिए अरबपति जेरेड इसाकमैन के नामांकन की प्रक्रिया में भी शामिल थे. गोर को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है जो प्रशासनिक ढांचे को ट्रंप के विजन के अनुरूप ढालने में सक्षम रहे हैं.

फिलहाल भारत में कौन है US का राजदूत?

सर्जियो गोर एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे, जिन्होंने 11 मई 2023 से 20 जनवरी 2025 तक भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा दी. उनसे पहले केनेथ जस्टर (2017–2021) ने यह पद संभाला था. गार्सेटी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से भारत में अमेरिकी दूतावास का नेतृत्व जॉर्गन के. एंड्रयूज कर रहे थे, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभाला. अब गोर की नियुक्ति को सीनेट से मंजूरी मिलना बाकी है. तब तक वे व्हाइट हाउस में अपनी मौजूदा भूमिका निभाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: कनाडा का बड़ा ऐलान, पीएम कार्नी बोले- सभी अमेरिकी सामानों पर से हटेगा जवाबी टैरिफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
US-ईरान डील अटकने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दिया एक और बड़ा झटका, होर्मुज में लगाई ये पाबंदी
डील अटकने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दिया एक और बड़ा झटका, होर्मुज में लगाई ये पाबंदी
ईरान में अमेरिका के नए हमले, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; कई ड्रोन भी मार गिराए
ईरान में अमेरिका के नए हमले, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; कई ड्रोन भी मार गिराए
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

वीडियोज

NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News
‘Satarangi’ की cast ने खोले कई राज, emotions और action से भरी है कहानी
Bakrid Clash | Maharashtra: बकरीद पर पर भयंकर बवाल! | Eid Al Adha | Qurbani Controversy
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha | Qurbani Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
सिर्फ 30 हजार की लागत से लाख पार पहुंचेगा मुनाफा, किसानों के लिए लॉटरी साबित हो रही नेनुआ की ये खेती
सिर्फ 30 हजार की लागत से लाख पार पहुंचेगा मुनाफा, किसानों के लिए लॉटरी साबित हो रही नेनुआ की ये खेती
Embed widget