एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- अगर ऐसा न हुआ तो...

Russia and Ukraine War: अमेरिका इस समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम कराने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है.

Russia and Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की बातचीत में देरी पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा है कि रूस और यूक्रेन में से कोई भी देश युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है, इसी वजह से अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर रूस (मास्को) या यूक्रेन (कीव) शांति समझौते में ज्यादा दिक्कतें पैदा करते हैं तो अमेरिका पीछे हट सकता है और इनकी बातचीत में ज्यादा दखल नहीं देगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि कुछ ही दिनों में युद्ध रुक जाएगा, लेकिन वह चाहते हैं कि लड़ाई जल्द से जल्द खत्म हो.

मार्को रुबियो ने अपने बयान में कही थी ये बात

यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की चेतावनी के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कुछ ही दिनों में कोई ठोस प्रगति नहीं होती, तो अमेरिका बातचीत से पीछे हट जाएगा.

रुबियो ने कहा, "हम इस कोशिश को कई हफ्तों और महीनों तक नहीं बढ़ा सकते." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास अन्य जरूरी मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देना ज़रूरी है. यह घटना उस समय हुई है जब यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है. शुक्रवार को खार्किव और सुमी नामक उत्तर-पूर्वी शहरों में रूस के हमलों में दो लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. रूस ने 2022 में यूक्रेन पर पूरी तरह से हमला शुरू किया था, और रूसी सैनिक अब भी पूर्वी यूक्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम पर कुछ शर्तें रखी हैं.

समझौते पर ट्रंप ने कही ये बात

रूस और यूक्रेन के बीच समझौते के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "हम यहां लोगों की मौत की बात कर रहे हैं. हम इसे जल्दी से रोकना चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा, "अगर किसी कारण से दोनों में से कोई एक पक्ष इसे बहुत मुश्किल बना देता है तो हम कहेंगे कि तुम मूर्ख हो, तुम बेवकूफ हो, तुम भयानक लोग हो और हम इसे नजरअंदाज कर देंगे."

ट्रंप प्रशासन ने शुरू में यह सोचा था कि वह जल्दी ही समझौता करवा लेंगे लेकिन अब तक युद्धविराम की कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं और वाशिंगटन दोनों पक्षों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget