एक्सप्लोरर

Scottsdale Plane Accident: अमेरिका में एक और विमान हादसा, बिजनेस जेट की एक-दूसरे से टक्कर, जानिए कितनों की गई जान

Plane Accident: एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे पर दो निजी जेट विमानों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

Scottsdale Plane Accident: एरिजोना के स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे पर सोमवार (10 फरवरी) की दोपहर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें दो निजी जेट विमानों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे के विमानन योजना और आउटरीच समन्वयक केली कुएस्टर ने बताया कि टक्कर तब हुई जब एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट रनवे से हटकर एक प्राइवेट प्रोपर्टी पर खड़े दूसरे मध्यम आकार के बिजनेस जेट से टकरा गया. संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, जो विमान खड़ा था वह पार्किंग एरिया में था.

स्कॉट्सडेल अग्निशमन विभाग के कैप्टन डेव फोलियो ने जानकारी दी कि घायलों में से दो को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, और उनमें से एक की हालत स्थिर बताई जा रही है. फोलियो ने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी विमान में फंसा हुआ है और बचाव दल उसे निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. फोलियो ने कहा, "हमारी संवेदनाए इसमें शामिल सभी लोगों के साथ हैं और हम बचाव कार्य में पूरी तरह से जुटे हुए हैं."

हवाई अड्डे का बंद होना और हादसे का प्रभाव
कुएस्टर ने जानकारी दी कि स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे का रनवे बंद कर दिया गया है. यह हवाई अड्डा फीनिक्स क्षेत्र के अंदर और बाहर आने वाले निजी जेट विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां विशेष रूप से बड़े खेल आयोजनों जैसे फीनिक्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में आते हैं.

हाल की प्रमुख विमानन आपदाएं
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब पिछले दो सप्ताह में अमेरिका में तीन प्रमुख विमानन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों लोग मारे गए हैं.

  • 29 जनवरी को वाशिंगटन डी.सी. के पास एक कॉर्मशियल जेटलाइनर और सेना के हेलीकॉप्टर की टक्कर हो गई थी, जिसमें 67 लोगों की मौत हुई.
  • 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों के साथ-साथ जमीन पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई.
  • पिछले सप्ताह पश्चिमी अलास्का में नोम के रास्ते में एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें: PM मोदी पहुंचे पेरिस और शुरू हो गई AI पर जंग! मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट AI खरीदने की जताई इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget