एक्सप्लोरर

US Plane Crash: अमेरिका में विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की मौत, बेटी की हालत गंभीर

US Plane: डैनी वैजमैन फ्लाइट स्कूल के अटॉर्नी ओलेह डेकायलो ने कहा कि पायलट के पास सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और रेटिंग थीं. वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के पिछले सप्ताह ही दो कड़े निरीक्षण किए गए थे.

US Indian-Origin Women Died In Plane Crash: अमेरिका के न्यू यॉर्क (New York) क्षेत्र में एक छोटे प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय मूल ( Indian Origin) की एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी और ट्रेनिंग देने वाले पायलट घायल हो गए. एनबीसी न्यू यॉर्क टीवी चैनल ने बताया कि रोमा गुप्ता (63) और उसकी बेटी रीवा गुप्ता (33) रविवार (5 मार्च) को एक छोटे प्लेन में सवार थे. प्लेन के पायलट ने कॉकपिट में धुएं की जानकारी दी और उसके कुछ ही देर बाद लॉन्ग आइलैंड में मकानों के निकट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे में रोमा की मौत हो गई. बेटी रीवा और 23 वर्षीय ट्रेनिंग देने वाले पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच करेगा

डैनी वैजमैन फ्लाइट स्कूल (Danny Waizman Flight School) के अटॉर्नी ओलेह डेकायलो ने कहा कि पायलट के पास सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और रेटिंग थीं. वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के पिछले सप्ताह ही दो कड़े निरीक्षण किए गए थे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच करेगा.

संघीय प्लेन प्रशासन भी इस मामले की जांच कर रहा है. चार सीटों वाला सिंगल-इंजन पाइपर चिरूकी प्लेन मेंआग गई थी. आग लगने के वक्त प्लेन लॉन्ग आइलैंड से रिपब्लिक एयरपोर्ट पर लौट रहा था, जहां से वो टेक ऑफ हुआ था. नॉर्थ लिंडेनहर्स्ट फायर विभाग के प्रमुख केनी स्टेलोन ने कहा कि दो मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए.

बेटी थर्ड डिग्री बर्न की शिकार 

प्लेन हादसे में रोमा की मौत हो गई. दूसरी ओर स्टोनी ब्रूक हॉस्पिटल में उनकी बेटी रीवा की हालत गंभीर बनी हुई है और वह थर्ड डिग्री बर्न की शिकार है. रीवा माउंट सिनाई सिस्टम में एक चिकित्सक की सहायक हैं, जिनके सहयोगियों का कहना है कि उनकी आगे की रिकवरी बहुत ही ज्यादा दर्दनाक होने वाली है. वहीं प्लेन के मालिक डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल के अनुसार प्लेन के पायलट की भी हालत गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: US Man Stab: प्लेन में इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश, रोकने पर अटेंडेंट की गर्दन पर किया चम्मच से हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget