एक्सप्लोरर

अमेरिका: सुरक्षा चिंताओं के बीच मार्च तक वाशिंगटन डीसी में तैनात रहेंगे पांच हजार से अधिक नेशनल गार्ड

अमेरिका की राजधानी में वर्तमान में 15 हजार सैनिक तैनात हैं. राजधानी में हिंसा के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 25 हजार नेशनल गार्ड सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था.

वॉशिंगटन: सुरक्षा चिंताओं के बीच मार्च के मध्य तक 5,000 से अधिक नेशनल गार्ड सैनिक वाशिंगटन डीसी में तैनात रहेंगे. सेना के कार्यवाहक सेक्रेटरी जॉन व्हिटले ने यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में व्हिटले के हवाले से कहा, कई आगामी कार्यक्रम हैं, हम नहीं जानते कि वे क्या हैं. वे चिंतित हैं कि अगले कई हफ्तों के दौरान ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं, जहां कानूनन विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं.

जॉन व्हिटले ने यह भी आशंका जताई है कि पहले तो कानून के दायरे में प्रदर्शन हो सकते हैं और इसके बाद इसकी आड़ में गलत तरीके भी अपनाए जा सकते हैं, जिससे अन्य समस्याएं उभर सकती हैं. यही वजह है कि फिलहाल सुरक्षा पहलुओं पर सतर्कता बरती जा रही है.

व्हिटले के अनुसार, डी. सी. नेशनल गार्ड और विभिन्न राज्यों के लगभग 7,000 गार्डमैन स्थानीय और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को समर्थन प्रदान करने के लिए अगले कुछ दिनों यहीं बने रहेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि फरवरी की शुरूआत से इनकी संख्या घटाकर करीब 5000 तक कर दी जाएगी.

यह 5,000 गार्ड तब तक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते रहेंगे, जब तक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीनेट महाभियोग का ट्रायल पूरा नहीं हो जाता, जो कि 8 फरवरी से शुरू होने के लिए निर्धारित है.

अमेरिका की राजधानी में वर्तमान में 15,000 सैनिक तैनात हैं. राजधानी में हिंसा के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 25,000 नेशनल गार्ड सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था. डीसी नेशनल गार्ड के प्रमुख मेजर जनरल विलियम जे. वॉकर ने सोमवार को कहा कि इनमें से करीब 200 नेशनल गार्ड कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

बिल गेट्स ने लगवाया कोविड वैक्सीन का पहला डोज़, बोले- काफी अच्छा लग रहा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget