एक्सप्लोरर

अमेरिकी सांसद ने यूक्रेन पर रूस और अमेरिका के बीच शांति प्रयासों के लिए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

अमेरिका और रूस के बीच शांति कायम करने के प्रयासों को लेकर अमेरिका की एक शीर्ष सांसद ने यूक्रेन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की.

अमेरिका की एक शीर्ष सांसद ने यूक्रेन पर अमेरिका और रूस के बीच शांति कायम करने के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है. साथ ही, उम्मीद जतायी कि उनके प्रयास क्षेत्र में शांति बहाल करने में मददगार होंगे. मोदी ने शुक्रवार को भारत की यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से कहा था कि भारत, यूक्रेन संकट का हल करने के लिए शांति प्रयासों में किसी भी तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है और उन्होंने युद्धरत देश में हिंसा पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया.

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अभी वह (मोदी) यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक उद्देश्य है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे (भारत और अमेरिका के) बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, हमारे मजबूत शांति संबंध हैं और हमारे एक जैसे मजबूत मूल्य (वैल्यू) हैं, मैं कहना चाहूंगी कि हमारी एक जैसी सरकार है.’’

सदन की शक्तिशाली ‘ओवरसाइट कमेटी’ की अध्यक्ष मैलोनी (76) अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में सबसे वरिष्ठ डेमोक्रेट सदस्यों में से एक हैं. वह 1993 से अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित होती रही हैं. मैलोनी कांग्रेस में तथा उसे बाहर भारत और भारतीय अमेरिकियों की मित्र भी हैं. वह दिवाली के त्योहार पर संघीय अवकाश घोषित करने और अमेरकी संसद का प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल महात्मा गांधी को देने के दो विधेयकों को पारित कराने की कोशिशें कर रही हैं.

मैलोनी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन उनके दोनों विधेयकों पर आखिरकार हस्ताक्षर कर देंगे. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक बात सच है कि अगर आप कोशिश नहीं करते तो आप कभी कामयाब नहीं होते हैं. आपको प्रयास करते रहने होंगे. दुनिया के लिए मैं उम्मीद करती हूं कि यूक्रेन, रूस और विश्व के बीच शांति के लिए काम करे रहे किसी भी व्यक्ति के प्रयास मददगार होंगे.’’

न्यूयॉर्क से सांसद मैलोनी ने कहा, ‘‘यह बहुत खतरनाक दौर है क्योंकि हम सभी तीसरे विश्वयुद्ध का भार नहीं उठा सकते. हम परमाणु शक्ति संपन्न हैं. हम यह जोखिम नहीं ले सकते. हमें एक समझौता करना होगा और लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है. मुझे राष्ट्रपति बाइडन पर गर्व है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे सहयोगियों और एशिया को, लोकतंत्र तथा यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए बहुत तेजी से एकजुट किया.’’

यह भी पढ़ें.

तख्तापलट सीरीज 2: पाकिस्तान के गवर्नर जनरल ने पीएम ख्वाजा नजीमुद्दीन को पद से बर्खास्त क्यों किया था?

समंदर के रास्ते कोई मदद न मिल पाए, इसलिए यूक्रेन को लैंडलॉक कर देना चाहता है रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget