एक्सप्लोरर

Pro-Khalistani Supporters Attack: वॉशिंगटन डीसी में भारतीय पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला, कान पर मारे दो डंडे, दी भद्दी भद्दी गालियां

Khalistani Protestor: भारतीय पत्रकार ने यूएस सीक्रेट सर्विस को अपनी रक्षा करने करने के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि खालिस्तानी समर्थकों ने बाएं कान पर दो डंडे मारे.

Khalistani Attack Indian Journalist: खालिस्तानी समर्थकों के दुस्साहस भरे कामों को लेकर लगातार खबरें आ रही है. आए दिन भारत को विदेशों में बदनाम करने की गतिविधियां सामने आ रही हैं. इन सबके पीछे की सबसे बड़ी वजह है, भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ सरकार का एक्शन.

अब अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय पत्रकार ललित झा पर हमला कर दिया. पत्रकार ललित को गंदी-गंदी बातें सुनाई और पीटा भी. ये घटना तब हुई, जब वो शनिवार (25 मार्च) को दोपहर भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे.

अमेरिकी पुलिस ने की मदद
अमेरिका में स्थित भारतीय पत्रकार ने रविवार (26 मार्च) को यूएस सीक्रेट सर्विस को अपनी रक्षा करने और अपना काम करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों ने उनके बाएं कान पर दो डंडे मारे. मदद करने के लिए धन्यवाद वरना मैं हॉस्पिटल से ये ट्वीट लिख रहा होता. मैंने हमला होने के बाद 911 को कॉल किया. 2 पुलिस वैन में 4 लोग आए, जिन्होंने मेरी मदद की. उन्होंने अपने ट्विटर पर खालिस्तानी समर्थकों का एक वीडियो भी शेयर किया.

खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का फैसला

भारतीय पत्रकार ने ANI को बताया, 'मैं डर गया था. फिर मैंने 911 पर कॉल किया. सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया.' पत्रकार ने हंगामा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया. वहीं खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमृतपाल के समर्थन में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराकर प्रदर्शन किए.

इस दौरान उन्होंने खुले तौर पर दूतावास में तोड़फोड़ करने की धमकी दी और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को भी अपशब्द कहा. ललित झा ने ANI को बताया कि प्रदर्शनकारियों में सभी उम्र के पगड़ीधारी पुरुष शामिल थे. उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए. वे डीसी-मैरीलैंड-वर्जीनिया (DMV) क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आए थे. वो हिंदी और अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करके भाषण दे रहे थे. उन्होंने पंजाब पुलिस को निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें:

Britain Khalistan: 'खालिस्तानी आतंकियों को हम क्यों दे रहे शरण', ब्रिटिश MP ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget