एक्सप्लोरर

Omicron In US: क्या ओमिक्रोन के कहर से अमेरिका में लगेगा 'लॉकडाउन'? जानें क्या बोला बाइडेन प्रशासन

Omicron In US: जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन ने साफ किया है कि पूरे अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में उछाल के बीच लॉकडाउन लगाने का उसका कोई इरादा नहीं है.

Omicron In US: अमेरिका में कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच देश में किसी तरह का लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाएगा. जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन ने साफ किया है कि पूरे अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में उछाल के बीच नए शटडाउन लगाने का उसका कोई इरादा नहीं है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी (White House Press Secretary Jen Psaki) ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन मंगलवार को अपने संबोधन में कोविड-19 को लेकर कड़ी चेतावनी जारी कर सकते हैं.

अमेरिका में लॉकडाउन का इरादा नहीं

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी (Jen Psaki) ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना महामारी के नए वेरिएंट को लेकर काफी गंभीर हैं और लोगों को टीकाकरण के लिए सख्त निर्देश दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका में जिन लोगों ने अभी भी टीका नहीं लिया है उन्हें सख्ती के साथ आगाह किया जाएगा. राष्ट्रपति बाइडेन लोगों को ये बताएंगे कि टीका न लेने के कारण ओमिक्रोन संक्रमण का खतरा कई गुना ज्यादा है और लोग मौत के मुंह में समा सकते हैं. कोरोना से संक्रमित लोगों को खास सावधानी बरतने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं. 

अमेरिका में टीकाकरण पर जोर

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण देश में लॉकडाउन को लेकर नहीं है. उन्होंने कहा कि टीकाकरण (Vaccination) को लेकर काफी जोर दिया जा रहा है. टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है ताकि संक्रमण फैलने से कुछ हद तक बचाव हो सके. टीकाकरण के फायदों के बारे में लोगों को समझाने की पूरी कोशिश हो रही है लेकिन कुछ लोग अभी भी टीका लेने से बचते नजर आ रहे हैं जो कि देश के लिए काफी नुकसान पहुंचा सकता है. 

तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन वेरिएंट

इससे पहले व्हाइट हाउस की उप प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे (Karine Jean-Pierre) ने सुझाव दिया था कि प्रशासन इस समय कोई विशेष प्रतिबंधात्मक उपाय करने इरादा नहीं रखता है. टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. अत्यधिक तेजी से फैलने वाले ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का पहली बार अमेरिका में 2 दिसंबर को पता चला था और तब से यह 47 राज्यों में फैल गया है. ओमिक्रोन वेरिएंट की एक लहर पहले ही न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में पहुंच चुकी है, जहां पिछले सप्ताह लगभग 13 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं. कई जगह एक दिन दोगुना तक कोविड-19 के केस सामने आ रहे हैं. कई समारोह और आयोजन रद्द कर दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget