एक्सप्लोरर

युद्ध की स्थिति में नॉर्थ कोरिया को नेस्तनाबूद कर देंगे: अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को धमकी दी है कि अगर उसके मिसाइल टेस्ट से युद्ध की स्थिति बनती है तो उसे ‘नेस्तनाबूद’ कर दिया जाएगा. साथ ही उसने किम जोंग उन पर दबाव बनाने के लिए बाकी सभी देशों से अपील की है कि वो प्योंगयांग से आर्थिक और कूटनीतिक रिश्ते तोड़ दे ताकि उन को ‘भड़काने वाली कार्रवाई’ के लिए सजा दी जा सके. व्हाइट हाउस का कहना है कि नॉर्थ कोरिया इंटरकॉन्टिनैंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का टेस्ट कर दुनिया के सामने एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है.

इस मसले पर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक आपात बैठक में अमेरिका के दूत निक्की हेली ने कहा कि हाल में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद नॉर्थ कोरिया दुनिया को युद्ध के करीब ले आया है. इसकी पहुंच अमेरिका के मेनलैंड तक है और यह बहुत आधुनिक मिसाइल है. नॉर्थ कोरिया ने सैन नी से इस मिसाइल का टेस्ट किया. करीब 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह जापान सागर में जा गिरी. यह जापान के आर्थिक अपवर्जन क्षेत्र में गिरी.

निक्की ने कहा, ‘‘यदि युद्ध की स्थिति आती है, तो यह भड़काने वाली ऐसी ही लगातार की जा रही हरकतों की वजह से होगा. यदि युद्ध होता है तो कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और नॉर्थ कोरिया को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नॉर्थ कोरिया के तानाशाह ने दुनिया को युद्ध के और नजदीक लाने का चयन किया. हमने नॉर्थ कोरिया के साथ कभी युद्ध नहीं चाहा है और ना ही चाहते हैं.’’ नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई थी.

टेस्ट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत कर नॉर्थ कोरिया के साथ गतिरोध को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. साथ ही चीन से नॉर्थ कोरिया की तेल आपूर्ति को काट देने का भी अनुरोध किया. निक्की ने कहा, ‘‘हमने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ बहुपक्षीय बैन लगाने में सफलता प्राप्त की है लेकिन उसने लगातार अधिक शक्तिशाली और नई मिसाइलों का टेस्ट करना जारी रखा. साथ उसने अधिक मारक क्षमता योग्य परमाणु हथियार बनाने की तरफ बढ़ रहा है.’’

नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट के बाद उन्होंने अन्य देशों से किम को अलग-थलग करने की मांग की. नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट करने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम इसे संभाल लेंगे...हम इस स्थिति से निपट सकते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget