एक्सप्लोरर

Mahsa Amini Death: ईरान में महसा अमीनी की मौत पर बवाल जारी, अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध, प्रॉपर्टी-बैंक अकाउंट फ्रीज

US Imposed Sanctions: अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) में प्रदर्शनकारियों की मौत पर सख्त रुख अपनाते हुए अपने देश में ईरानी सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अफसरों के खाते फ्रीज कर दिए.

US Sanctions on Iran Police: ईरान में महसा अमीनी की मौत (Mahsa Amini Death) के बाद से हिजाब के खिलाफ जंग छिड़ी है. हिंसक प्रदर्शन की आग कई शहरों में फैल चुकी है. सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है. दुनिया भर में महसा अमीनी की मौत को लेकर ईरान (Iran) की निंदा हो रही है. इस बीच अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों की मौत के बा ईरान की मोरैलिटी पुलिस (Iran Morality Police) और सरकारी एजेंसियों के अफसरों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. 

ईरान (Iran) में 22 साल की अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर हिंसक प्रदर्शनों में कई प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों की जान गई है. 

अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध

अमेरिकी ट्रेजरी ने प्रतिबंधों के लिए ईरानी खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय, सैन्य बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को लिस्ट में शामिल किया है. ये प्रतिबंध उन्हें अमेरिका में उनकी संपत्तियों और बैंक खातों तक पहुंच से वंचित करेगा. ट्रेजरी ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा है कि ये अधिकारी उन संगठनों की देखरेख करते हैं जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और ईरानी नागरिक समाज के सदस्यों, राजनीतिक असंतुष्टों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और ईरानी बहाई समुदाय के सदस्यों को दबाने के लिए नियमित रूप से हिंसा करते हैं.

महसा अमीनी की कैसे हुई मौत?

ईरान (Iran) की पुलिस ने उस वक्त महसा अमीनी (Mahsa Amini) को हिरासत में लिया था, जब वो अपने परिवार के साथ तेहरान घूमने गईं थी. हिजाब न पहनने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर उनके साथ मारपीट की गई. हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद अमीनी की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मिस अमिनी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी और इस बात से इनकार करते हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था. वहीं, परिवार का कहना है कि उसे दिल की बीमारी का कोई इतिहास नहीं था. अमीनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ बवाल जारी है. 

ये भी पढ़ें:

Russia: एक तरफ पुतिन की चेतावनी तो दूसरी तरफ गंभीर होता अमेरिका, रूस के लोगों में बढ़ रही दहशत, जानें ताजा हालात

Iran: अमेरिका में ईरान के राष्ट्रपति की फजीहत, महिला न्यूज एंकर ने हिजाब पहनने से किया इनकार, नहीं हुआ इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget