एक्सप्लोरर

US Indian-Origin Man Jail: अमेरिका में भारतीय मूल के लैब मालिक ने 46.3 करोड़ डॉलर का किया फ्रॉड, 27 साल की सजा

America: भारतीय मूल के मीनल पटेल ने रिश्वत को छिपाने के लिए मरीज के दलालों से एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा, जिसमें गलत तरीके से कहा गया था कि वे लैब सॉल्यूशंस के लिए वैध विज्ञापन सेवाएं दे रहे थे.

US Indian-Origin Man Jail: अमेरिका (America) के जॉर्जिया (Georgia) में 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के जेनेटिक्स टेस्टिंग घोटाले में शामिल होने के मामले में भारतीय मूल के लैब मालिक को 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है. लैब सॉल्यूशंस LLC के मालिक मीनल पटेल पर जेनेटिक्स और अन्य लैबोरेट्री टेस्टिंग के जरिये (जिनकी मरीजों को जरूरत नहीं थी) रिश्वत और घूस देकर 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि हासिल करने का आरोप है.

न्याय विभाग ने शुक्रवार (18 अगस्त) को कहा कि 44 वर्षीय व्यक्ति ने टेलीमार्केटिंग कॉल के जरिए मेडिकेयर लाभार्थियों को निशाना बनाने के लिए मरीजों के दलालों, टेलीमेडिसिन कंपनियों और कॉल सेंटरों के साथ साजिश रची, जिसमें झूठा दावा किया गया कि उनके पैकेज में महंगे कैंसर जेनेटिक्स टेस्टिंग शामिल हैं.

रिश्वत को छिपाने के लिए साइन
एक प्रेस रिलीज में कहा कि मेडिकेयर लाभार्थियों के तरफ से टेस्टिंग कराने के लिए सहमत होने के बाद पटेल ने टेलीमेडिसिन कंपनियों से टेस्टिंग को अधिकृत करने वाले चिकित्सकों के हस्ताक्षरित आदेश हासिल करने के लिए मरीजों के दलालों को रिश्वत का भुगतान किया.

रिश्वत को छिपाने के लिए पटेल ने मरीज के दलालों से अनुबंध पर साइन करने के लिए कहा, जिसमें गलत तरीके से कहा गया था कि वे लैब सॉल्यूशंस के लिए वैध विज्ञापन सेवाएं दे रहे थे.

FBI ने कही ये बात
Federal Bureau of Investigation (FBI) मियामी फील्ड ऑफिस के प्रभारी विशेष एजेंट जेफरी बी. वेल्ट्री ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए लीगल जेनेटिक्स टेस्टिंग और टेलीमेडिसिन सेवाओं के नियमों में धोखे और रिश्वत का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि पटेल ने एक जटिल टेस्टिंग धोखाधड़ी प्लान के माध्यम से मेडिकेयर से करोड़ों डॉलर की हेराफेरी की. वह अब इस अपराध की कीमत चुका रहा है. प्रेस रिलीज के अनुसार इस मामले में संपत्ति जब्त करने पर सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

ये भी पढ़ें:Pakistan Bus Fire: पाकिस्तान में चलती बस में लगी आग, 20 लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget