एक्सप्लोरर

US में खेलते हुए माता-पिता के बेडरूम पहुंचा बेटा, मिली लोडेड पिस्तौल, अचानक चला दी गोली और फिर...

US Boy Shot Himself By Pistol: ब्रुक्स के माता-पिता उस समय घर पर ही मौजूद थे. गोली चलने की आवाज सुनकर ब्रायन और क्रिस्टियन विल्सन कमरे में पहुंचे. घायल बेटे की हालत को देख ब्रायन ने उसे सीपीआर दिया.

US Boy Shot Himself By Pistol: अमेरिका के यूटा में एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक 5 साल के बच्चे ने खुद को गलती से गोली मार ली. मामला 22 अगस्त का है जब 5 साल का बच्चा ब्रुक्स थॉमस विल्सन खेलते हुए अपने माता-पिता के बेडरूम में गया, जहां उसे लोडेड 9 एमएम की पिस्टल दिखी. बच्चे ने वह पिस्टल उठाई और दुर्भाग्य से वह फायर हो गई, जिससे उसके सिर में घातक चोट लग गई. 

ब्रुक्स के माता-पिता उस समय घर पर ही मौजूद थे. गोली चलने की आवाज सुनकर ब्रायन और क्रिस्टियन विल्सन कमरे में पहुंचे. घायल बेटे की हालत को देख ब्रायन ने उसे सीपीआर दिया. इसके बाद वह चिकित्सा सहायता की प्रतीक्षा कर रहे थे. सहायता पहुंचने के बाद इमरजेंसी चिकित्सा दल ने भी सीपीआर का प्रयास किया, लेकिन ब्रुक्स की चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

अचानक बदल गया माता पिता का जीवन

संताक्वीन पुलिस डिपार्टमेंट की लेफ्टिनेंट माइक वॉल ने कहा कि यह गोलीबारी अस्मिक प्रतीत होती है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी का संदेश नहीं है. मृत ब्रुक्स के परिवार वालों का कहना है कि यह एक अकल्पनीय त्रासदी है. उन्होंने कहा कि हमने अपने परिवार के सबसे प्यारे सदस्य को खो दिया है लेकिन उन्हें यीशु मसीह पर विश्वास है और वह इसके ट्रायल से होकर गुजरेंगे. उन्होंने कहा कि हम उन सभी का अभार व्यक्त करते हैं, जो हमारे साथ रहे, लेकिन इस घटना ने हमें सबक सिखाया है और हमें इसका गहरा अफसोस है. उनका कहना था कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जीवन कितनी जल्दी बदल जाएगा. 

क्या कहता है यूटा का कानून

माता-पिता का यह भी कहना था कि आशा करते हैं कि इस घटना से बाकी भी अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सावधानी बरतेंगे. वहीं गिफर्ड्स लॉ सेंटर के अनुसार यूटा कानून उन लोगों के लिए अभियोजन की आवश्यकता नहीं रखता, जो नाबालिग के लिए लावारिस हथियार छोड़ देते हैं.

यह भी पढ़ें- मलेशिया के पूर्व पीएम मुहीद्दीन पर लगा राजद्रोह का आरोप, भाषण के दौरान पूर्व राजा का उड़ाया था मजाक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget