एक्सप्लोरर

US On Pfizer Vaccine: अमेरिकी ड्रग्स एजेंसी ने 16 साल और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए Pfizer वैक्सीन को दी पूर्ण मंजूरी

US On Pfizer Vaccine: कार्यवाहक एफडीए कमिश्नर जनेट वूडॉक ने एक बयान में कहा- “हम अभी भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसे में एफडीए की तरफ से यह मंजूरी मील का पत्थर साबित होगा. ”

US On Pfizer Vaccine: अमेरिकी ड्रग्स एजेंसी यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन फाइजर को पूर्ण रूप से मंजूरी दे दी है. इसके बाद उम्मीद है कि डेल्टा वैरिएंट और एक नई लहर से पहले उससे लड़ने में देश को कुछ हद तक मदद मिलेगी. कार्यवाहक एफडीए कमिश्नर जनेट वूडॉक ने एक बयान में कहा- “हम अभी भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसे में एफडीए की तरफ से यह मंजूरी मील का पत्थर साबित होगा.”

उन्होंने कहा- एक तरफ जहां लाखों लोगों को पहले ही कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित रूप से लगाई जा चुकी है, एफडीए की तरफ से मंजूरी के बाद यह लोगों में वैक्सीन लाने के लिए और विश्वास पैदा करेगा.

फाइजर और उसकी साझेदार बायोएनटेक की ओर से विकसित टीके को अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) से पूरी तरह स्वीकृति मिल गयी है, जिसके समक्ष इससे पहले किसी टीके की सुरक्षा पर निर्णय लेने के लिए इतने साक्ष्य नहीं थे. अमेरिका में दिसंबर महीने से फाइजर टीके का आपात उपयोग शुरू हुआ था और तब से अब तक 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

कार्यवाहक एफडीए आयुक्त जेनेट वुडकॉक ने कहा, ‘‘जनता इस बात का पूरा भरोसा कर सकती है कि यह टीका सुरक्षा, प्रभाव और विनिर्माण गुणवत्ता के उच्च मानकों को पूरा करता है जो एफडीए को किसी उत्पाद को स्वीकृत करने के लिए जरूरी होते हैं.’’

फाइजर के अनुसार अमेरिका टीके को पूर्ण स्वीकृति देने वाला पहला देश बन गया है और कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बूर्ला ने एक बयान में उम्मीद जताई कि यह फैसला ‘‘हमारे टीके में लोगों के भरोसे को बढ़ाने में मदद करेगा जहां लोगों की जान बचाने के लिए हमारे सामने सर्वश्रेष्ठ विकल्प टीकाकरण ही है.’’

अमेरिका की आधे से अधिक आबादी पूरी तरह टीकाकरण करा चुकी है और फाइजर, मॉडर्ना या जॉन्सन एंड जॉन्सन में से किसी एक कंपनी का टीका लगवा चुकी है. एफडीए अत्यंत कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों के लिए फाइजर या मॉडर्ना के टीके की तीसरे खुराक के आपात उपयोग की अनुमति भी दे रहा है. इनमें वे रोगी भी शामिल हैं जिन्होंने अंग प्रतिरोपण कराया है और टीके की दो खुराक से उनकी प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होती.

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया: सरकार ने कहा- 16-39 साल के लोगों के लिए फाइजर का टीका अच्छा, लेकिन एस्ट्राजेनेका को न करें खारिज

Covid-19 Vaccine: देश में बढ़ेगी टीकाकरण की स्पीड, Pfizer से 5 करोड़ डोज खरीदने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget