एक्सप्लोरर

चीन ने जो बाइडन को बधाई देने से इनकार किया, कही ये बात

जो बाइडेन को बधाई देने के सवाल पर चीन ने कहा कि हमारा मानना है कि अमेरिकी कानून और प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा.

बीजिंग: चीन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता के रूप में जो बाइडन को बधाई देने से इनकार कर दिया. चीन ने कहा कि अमेरिकी चुनाव का परिणाम देश के कानूनों और प्रक्रियाओं से निर्धारित होना चाहिए.

चीन ने तीन नवंबर को हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि सरकारी मीडिया उनके निर्वाचन पर टिप्पणियां कर रही है.

यह रेखांकित किए जाने पर कि चीन उन कुछ देशों में शामिल है जिन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर बयान नहीं दिया है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना यह है कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बयान देगा या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपना रुख स्पष्ट करने तक इंतजार करेगा, वांग ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय परंपरा का पालन करेंगे.’’

रूस और मेक्सिको सहित चीन उन चुनिंदा प्रमुख राष्ट्रों में से एक है जिन्होंने राष्ट्रपति-निर्वाचित को बधाई नहीं दी है. रिपब्लिकन ट्रंप ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बाइडन से हार मानने से इनकार कर दिया है.

व्यापार, प्रौद्योगिकी और एशिया व दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा की वजह से बढ़ते गतिरोध के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन के रिश्ते तल्ख रहे थे. हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बाइडन तल्ख रिश्तों को कम तनाव वाली श्रेणी में लाने के लिए काम कर सकते हैं.

ट्रंप पर बढ़ रहा बाइडेन की टीम का सहयोग करने का दबाव, जानें कहां तक पहुंची अमेरिका में सत्ता बदलने की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget