एक्सप्लोरर

US Elections 2020: कमला हैरिस की ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर की अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिलाओं ने जताई खुशी

कमला हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं. वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़े मुकाबले में हरा दिया. साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो गई हैं. दुनियाभर की अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिलाएं सोशल मीडिया पर कमला हैरिस को इस ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रियाएं दे रही हैं.

फ़्लामेला बेंजामिन नाम की एक महिला ने कहा, "जब भी मैं कमला हैरिस को देखती हूं तो मेरा दिल खुशी से उछल उठता है, क्योंकि उन्होंने उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा है. वह एक प्रेरणादायक अश्वेत महिला है, जो दुनियाभर की लड़कियों को ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेंगी."

एक दूसरी ले गतउ चोकोलेट नाम की अश्वेत महिला ने हैरिस के डांस का वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "आप्रवासियों की बेटी, भारत की बेटी, जमैका और अमेरिका की बेटी... अमेरिका में... एक अश्वेत महिला. कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति होंगी.

निकोल लिन नाम की महिला ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति अब एक अश्वेत महिला हैं. मैं मुश्किल से विश्वास कर पाया हूं कि मैं यह लिख रहा हूं. आप नहीं जानते कि मेरे और वहां की हर एक अश्वेत लड़की के लिए इसके क्या मायने हैं. कुछ भी संभव है! वाह!"

केके पामर नाम की एक महिला ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इस पद पर एक अश्वेत महिला को देखने के लिए बहुत उत्साहित और वास्तव में हैरान भी हूं. अमेरिका में मैं बड़े औहदे पर बार-बार एक अश्वेत महिला की खोज करती रही हूं, जो मेरी जैसी दिखती हो."

ओपल वडन ने कहा, "मैं उन सभी ब्राउन और ब्लैक लड़कियों के बारे में सोच रही हूं, जो कमला हैरिस में खुद को देखेंगी और यह सोचते हुए बड़ी होंगी कि वो कुछ भी कर सकती हैं."

एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैं भविष्य के अपने बेटे और बेटी को बता सकती हूं कि एक दिन आप भी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति बन सकते हैं. उनके पास अपनी इतिहास की किताबों में इसका प्रमाण भी होगा कि कुछ भी संभव है."

बता दें, कमला हैरिस को सर्वप्रथम 2003 में सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था. इसके बाद वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं. हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं. वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं. उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में भी काम किया.

धीरे-धीरे वह लोगों के बीच पॉप्युलर होती गईं. खासकर उनके भाषणों को 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान के दौरान काफी समर्थन मिला. हैरिस सिस्टमेटिक नस्लवाद को खत्म करने की जरूरत पर अक्सर बोलती हैं.

हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने 3 दिसंबर को इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया और तब से वह बाइडेन की मुखर समर्थक रहीं.

ये भी पढ़ें- पहली बार अमेरिका को मिलेगी एक महिला उप राष्ट्रपति, जानें कौन हैं कमला हैरिस

कौन हैं जो बाइडेन जो ट्रंप को मात देकर बनने जा रहे हैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget