एक्सप्लोरर

अमेरिका में भारतीय मूल के वोटरों की संख्या कितनी? क्या चुनाव में कर सकते हैं बड़ा उलटफेर

Indian-American in US Election 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का समर्थन काफी अहम है.

American Presidential Election 2024: अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. अमेरिका के इस बेहद खास दिन पर पूरी दुनिया अपनी नजरें टिकाए बैठी है. कुछ वक्त बाद फैसला हो जाएगा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी. इस चुनाव में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों में जोरदार टक्कर है.

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस विभिन्न मुद्दो को लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, लेकिन बाकी समीकरणों के बीच भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक किसे वोट देंगे, इसे लेकर भी अमेरिका में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

भारतीय अमेरिकी नागरिकों की आबादी 2 प्रतिशत से भी है कम

अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों की जनसंख्या अमेरिका की कुल आबादी के 2 प्रतिशत से भी कम है. हालांकि उनकी औसत वार्षिक घरेलू आय करीब 153,000 डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) है, जो कि पूरे देश की औसत वार्षिक आय के दोगुने से भी अधिक है.

अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की कुल संख्या 52 लाख है और यह अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समुदाय है. कार्नेगी एडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस द्वारा प्रकाशित इंडियन अमेरिकन एटीट्यूड सर्वे (IAAS) 2024 के अनुसार, अमेरिकी चुनाव में करीब 26 लाख भारतीय अमेरिकी वोट कर सकते हैं. वहीं, इसी संस्था के एक सर्वे में पता चला कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में भारतीय लोगों का कम वोट मिल सकता है.

अमेरिकी चुनाव में इन सात राज्यों की भूमिका अहम

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इन सात राज्यों की भूमिका काफी अहम हैं. जिनमें एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवाडा, नॉर्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल है. इस सभी राज्यों में भारतीय अमेरिकी लोगों की जनसंख्या काफी अच्छी है और इन्हीं इलाकों में रहने वाले भारतीय अमेरिकी चुनाव में प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं.

चुनाव में किसे मिलेगा भारतीय अमेरिकी का साथ

IAAS 2024 की ओर से पूछे गए सवालों के उत्तर में करीब 47 प्रतिशत लोगों ने खुद को डेमोक्रेट बताया है. जबकि 2020 में यह संख्या 56 प्रतिशत की थी. वहीं, रिपब्लिकन वोटरों के आंकड़े 15 से बढ़कर 21 प्रतिशत हो गई है. इस सर्वे में पता चला है कि डेमोक्रेट्स की भागेदारी 2020 के मुताबिक घटी है जबकि रिपब्लिकन की भागेदारी में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे पता चलता है कि भारतीय अमेरिकी समुदाय के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की का समर्थन कम हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः US Election 2024: अब दूर करें कंफ्यूजन, जानिए भारतीय समयनुसार कब अमेरिका में शुरू होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget