एक्सप्लोरर

Divorce Rate: अमेरिका में तेजी से बढ़ रही लोगों को तलाक देने की दर, क्या है इसकी वजह?

US Divorce Rate Increasing: अमेरिका में बढ़ती तलाक देने की दर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी वजहें हैं, जिनकी वजह से लोग अलग हो रहे हैं.

US Divorce Rate: दुनिया में शादी एक पवित्र बंधन माना जाता है. इसे जन्म जन्मांतर का रिश्ता करार दिया जाता है. इसलिए किसी भी शादीशुदा जोड़े के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाले हालात तब पैदा होते हैं, जब उन्हें किन्हीं कारणों की वजह से तलाक का फैसला लेना पड़ता है. ऐसा ही कुछ इन दिनों अमेरिका में देखने को मिल रहा है. यहां तलाक लेने की दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. 

फॉर्ब्स एडवाइजर के जरिए की गई हालिया स्टडी में अमेरिका में होने वाले तलाक को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें उन वजहों के बारे में बताया गया है, जिनकी वजह से पति-पत्नी अलग होने का फैसला करते हैं. एक-दूसरे के प्रति अनुकूल होना, परिवार का समर्थन और एक-दूसरे को चीट करना या कहें बेवफाई करना, उन प्रमुख वजहों में शामिल हैं, जो तलाक का कारण बन रहा है. 

सर्वे में क्या बातें सामने आईं?

फॉर्ब्स के सर्वे से पता चला कि 73 फीसदी तलाक सिर्फ एक व्यक्ति के फैसले से हुए. सिर्फ 27 फीसदी में ही पति-पत्नी अलग होने को राजी थे. ज्यादातर तलाक शादी के तीसरे और सातवें साल के बीच में हुए. 4 फीसदी शादीशुदा जोड़े ऐसे थे, जिन्होंने 10 साल से ज्यादा वक्त बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया. 92 फीसदी ऐसे लोगों ने तलाक लिया, जिनका पहले भी तलाक हो चुका है. 

सर्वे में 63 फीसदी लोगों ने बताया कि अगर उन्हें शादी की प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों की बेहतर समझ होती तो वह अपनी शादी को टूटने से बचा सकते थे. जिन लोगों की शादी पहले ही साल में टूट गई, उनमें से 59 फीसदी ने एक-दूसरे के प्रति अनुकूल नहीं होने को तलाक की वजह बताया. 34 फीसदी शादियां बेवफाई की वजह से खत्म हो गईं. परिवार को सपोर्ट जैसे मुद्दों के चलते भी लोगों की शादी टूटी. 

कैसे टूटने से बच सकती थीं शादियां? 

शादी को लेकर पैदा होने वाले संकट के समय अगर शुरुआती कारणों को समझा जाता तो तलाक होने से बचा जा सकता था. सर्वे में बताया गया कि एक-दूसरे के प्रति अनिच्छा होना, विवाद को सुलझाने में असमर्थ रहना और एक-दूसरे से मिलने से बचना, ये कुछ ऐसी वजहें थीं, जिनकी वजह से लोगों ने आगे जाकर तलाक लिया. अगर इन पर सही से काम किया जाए, तो शादियों को टूटने से बचाया जा सकता था. 

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में जानबूझकर घुसा अमेरिकी सैनिक, मगर क्या है 'जहन्नुम' में पहुंचने की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर

वीडियोज

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात
Hunkkaar: The Roar Review | Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh और Raghubir Yadav की दमदार Performances
Vibe में Kunal Kemmu, Preity Zinta और Sparsh Shrivastava ने शेयर किए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
Kanikka Kapur Interview: Sunny Deol, Batwara 1947, Kiara Advani Comparison & More
Sai Ketan Rao Interview: Suraag 2.0, Bigg Boss Journey और Set Secrets पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'
तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'केवल ज्ञानेश कुमार…'
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'केवल ज्ञानेश कुमार…'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
Embed widget