एक्सप्लोरर

US Soldier in North Korea: उत्तर कोरिया में जानबूझकर घुसा अमेरिकी सैनिक, मगर क्या है 'जहन्नुम' में पहुंचने की वजह?

Travis King: उत्तर कोरिया ने कहा है कि ट्रेविस किंग नाम का एक अमेरिकी सैनिक उसकी हिरासत में है. अमेरिका ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.

US-North Korea: अमेरिका का एक सैनिक इन दिनों उत्तर कोरिया में पहुंच गया है. उत्तर कोरिया की तरफ से खुद इसकी जानकारी दी गई है. ट्रेविस किंग नाम के इस सैनिक को लेकर उत्तर कोरिया ने कहा कि वह पिछले महीने अवैध रूप से देश में घुसा था. उत्तर कोरिया ने यहां तक कहा कि किंग अमेरिकी समाज में हो रहे भेदभाव से परेशान था, जिसकी वजह से वह सीमा पार कर देश में आया है. 

हालांकि, अब सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया में 'जहन्नुम' माने जाने वाले उत्तर कोरिया में घुसने के पीछे ट्रेविस किंग का मकसद क्या था. अमेरिकी सैनिक 18 जुलाई को कोरियाई सीमावर्ती गांव घूमने गया था. इस दौरान ही वह सीमा पार कर उत्तर कोरिया में घुसा. फिलहाल वह उत्तर कोरिया की हिरासत में है. पांच सालों में उत्तर कोरिया में हिरासत में लिया जाने वाला ट्रेविस किंग पहला अमेरिकी नागरिक है. 

क्यों उत्तर कोरिया गया अमेरिकी सैनिक?

उत्तर कोरिया की ऑफिशियल न्यूज एजेंसी KCNA का कहना है कि अमेरिकी सैनिक ट्रेविस किंग से पूछताछ की गई है. इसमें उसने बताया कि वह अमेरिकी सेना के भीतर अमानवीय दुर्व्यवहार और नस्लीय भेदभाव से परेशान हो चुका था. इस वजह से उसने उत्तर कोरिया में घुसने का फैसला किया. किंग उत्तर कोरिया या किसी तीसरे देश में शरण लेने चाहता है. वह अमेरिकी समाज की असमानता से काफी दुखी है. 

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, KCNA ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिलहाल ट्रेविस किंग को कोरियन पीपुल्स आर्मी की निगरानी में रखा गया है. मामले की जांच भी चल रही है. दरअसल, KCNA उत्तर कोरिया की तानाशाही सरकार के प्रोपेगैंडा को फैलाती है. आमतौर पर वह अमेरिका से जुड़ी खबरों को सरकार के एजेंडे के तहत प्रकाशित करती है. इसलिए उसकी बातों पर यकीन करना भी मुश्किल है.

ट्रेविस किंग की घर वापसी में जुटा अमेरिका

अमेरिका रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वह किंग के बयानों को वेरिफाई नहीं कर सका है, जिसकी जानकारी KCNA ने दी है. अभी अमेरिकी सैनिक को सुरक्षित उत्तर कोरिया से लाने पर ध्यान दिया जा रहा है. पेंटागन के प्रवक्ता का कहना है कि सरकार किंग को घर लाने पर ध्यान दे रही है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता यही है. हम इस काम को पूरा करने के लिए मौजूद सभी माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अखबार बेचने पर इस देश में लोगों को भेजा जा रहा जेल, क्या है इस 'सजा' की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget