एक्सप्लोरर

US Mass Shooting: अमेरिका के डेनवर में हुई गोलीबारी, 10 लोग घायल, जश्न मना रहे लोगों को बनाया गया निशाना

US Shooting News: अमेरिका के डेनवर में सामूहिक गोलीबारी की घटना देखने को मिली है. जिसमें कुल नौ लोग घायल हैं. यह इस साल की 291वीं घटना है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. आए दिन इस तरह की खबरें देखने को मिलती रहती हैं. एक बार फिर अमेरिका के डेनवर में सामूहिक गोलीबारी की घटना देखने को मिली है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को हुए गोलीबारी में कुल नौ लोग घायल हैं. 

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी बॉल एरिना के करीब मार्केट स्ट्रीट पर हुई, जहां शहर की बास्केटबॉल टीम, डेनवर नगेट्स अपनी पहली एनबीए खिताबी जीत का जश्न मना रही थी. इसी दौरान सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. जिसे गोली लगी हुई है. घटना को लेकर पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं. हालांकि उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा . 

घटना की जांच कर रही पुलिस 

पुलिस का मानना है कि मैच के बाद हजारों लोग जश्न मनाने मैदान के चारों ओर और सड़कों पर उतर आए, इसी दौरान किसी बात पर झड़प हुई होगी . घटना मंगलवार (13 जून) 12:30 बजे की है. पुलिस प्रवक्ता डौग शेपमैन ने कहा कि फायरिंग की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शूटिंग क्यों हुई.

पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि मैच खत्म होने के करीब तीन घंटे बाद यह घटना हुई है. लोग तब जश्न मना अपने घरों को जा रहे थे. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हमलवार कौन थे और गोलीबारी के पीछे उनकी मंशा क्या थी. 

इस साल की 291वीं घटना 

अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी पर नजर रखने वाली संस्था के मुताबिक, डेनवर में गोलीबारी की यह इस साल की 291वीं घटना है. बता दें कि ये वो घटनाएं हैं, जिसमें चार या अधिक लोग मारे जाते हैं या घायल होते हैं. साथ ही इसमें सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गोलीबारी  शामिल है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Russian Oil: पाकिस्तान के लिए नया सिरदर्द बन जाएगा रूस का 'सस्‍ता' तेल, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget