एक्सप्लोरर

US Ro Khanna: 'चीन का दोस्त बन गया रूस, सीमा विवाद पर नहीं करेगा भारत की मदद', अमेरिका क्यों बोला- हम ही हैं भरोसेमंद

Ro Khanna: रो खन्ना ने कहा कि मैं नहीं समझता कि रूस और चीन के बीच करीबी रिश्तों को देखते हुए भारत एशिया में अपनी सीमा पर संभावित हमले से बचाव के लिए रूस को एक सुरक्षित दोस्त के तौर पर देखेगा.

US Ro Khanna Over India Relation With Russia: अमेरिका (America) में कांग्रेस के भारतवंशी सदस्य रो खन्ना (Ro Khanna) ने कहा है कि यूक्रेन में जंग के मद्देनजर रूस के चीन के साथ करीबी रिश्तों को देखते हुए इस बात की संभावना नहीं है कि भारत (India) रूस (Russia) की ओर एक सुरक्षित मित्र के तौर पर देखेगा.

अमेरिकी नेता रो खन्ना ने मंगलवार (25 अप्रैल) को दोपहर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के एक समूह के साथ चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस में भारतीय अमेरिकियों का लक्ष्य रिश्तों को और गहरा करने पर होना चाहिए.

अमेरिका भारत के लिए अधिक विश्वासी साझेदार 
रो खन्ना ने कहा कि मैं नहीं समझता कि रूस और चीन के बीच करीबी रिश्तों को देखते हुए भारत एशिया में अपनी सीमा पर संभावित हमले से बचाव के लिए रूस को एक सुरक्षित दोस्त के तौर पर देखेगा. वे (भारतीय) जानते हैं कि चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अमेरिका भारत के लिए अधिक विश्वासी साझेदार साबित हो सकता है.

उन्होंने कहा कि चीन के खिलाफ सबसे अच्छे बचाव के मामले में अमेरिका के साथ अधिक मजबूती से जुड़ना भारत के हित में है. उनके मुताबिक, यह भारत की विदेश नीति का एक अहम कारक रहा है.

भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की
रो खन्ना ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर साफ कर चुके हैं कि इसका मतलब यह नहीं है कि वे अमेरिका में हमारे हितों के अनुरूप चलेंगे, लेकिन फिलहाल हमसे जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि वे इसे रणनीतिक रूप से अहम मानते हैं.

क्वाड के साझेदार देशों के विपरीत भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है और उसने रूस के हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर लाए गए प्रस्तावों पर मतदान में हिस्सा भी नहीं लिया. रो खन्ना कांग्रेशनल इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष के तौर पर अपनी तरह के पहले अमेरिका-भारत सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:'मेरे दादा जी का अपमान मत कीजिए', राहुल गांधी का समर्थन करने पर भारतवंशी अमेरिकी सांसद की हुई खिंचाई तो दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget