एक्सप्लोरर

Titan Sub Derbis Found: टाइटैनिक का मलबा देखने निकले अरबपतियों की मिली लाशें, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Titan Sub: अमेरिकी तटरक्षक ने जानकारी दी कि वो मानव अवशेषों को अमेरिका वापस ला रहे हैं. टाइटन सबमर्सिबल के मलबे को बुधवार (28 जून) को जमीन पर वापस लाया गया.

Titan Sub Derbis Found: टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए दुनिया के पांच अरबपति जून महीने की 18 तारीख को टाइटन पनडुब्बी में बैठकर समुद्र में उतरे थे. हालांकि, समुद्र में उतरने के 2 घंटे के बाद ही उनका कनेक्शन टूट गया. इसे ढूंढने के लिए अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन के तट रक्षक जुट गए थे. इसी बीच 22 जून को घोषणा की कि पनडुब्बी फट गई है और उसमें सवार सभी पांच लोग मर गए हैं. वहीं अमेरिकी तट रक्षक ने बुधवार (28 जून) को जानकारी दी कि उन्होंने संभवतः टाइटन पनडुब्बी के मलबे से मानव अवशेष बरामद कर लिए हैं.

अमेरिकी तटरक्षक ने जानकारी दी कि वो मानव अवशेषों को अमेरिका वापस ला रहा है. टाइटन सबमर्सिबल के मलबे को बुधवार (28 जून) को जमीन पर वापस लाया गया. तटरक्षक बल ने कहा कि उसने समुद्र तल से मलबा और सबूत बरामद किए हैं. इस मलबे में मानव अवशेष भी शामिल है. इस दौरान अमेरिकी तटरक्षक प्रमुख कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने एक बयान में कहा कि मैं इस जरूरी सबूत को दोबारा से हासिल करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और अंतर-एजेंसी के समर्थन के लिए आभारी हूं.

हासिल किए गए सबूतों से मिलेगी मदद
अमेरिकी तटरक्षक प्रमुख कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने कहा कि मलबे के तौर पर हासिल किए गए सबूतों से अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को कई तरह की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी. जिसे आने वाले समय में कई तरह के कारणों को समझने में मदद होगी. इसके अलावा ऐसे सबूतों की वजह से ये सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि ऐसी ही त्रासदी दोबारा न हो. टाइटैनिक के मलबे के पास समुद्र तल में पनडुब्बी के टुकड़ों की खोज करने के लिए कनाडाई जहाज होराइजन आर्कटिक ने मानव रहित आरओवी को भेजा गया था. इस हादसे में मारे गए अरबपतियों के अवशेष बेहद खराब स्थिति में पाए गए.

वहीं होराइजन आर्कटिक कंपनी के प्रवक्ता जेफ महोनी ने कहा कि पेलजिक रिसर्च सर्विसेज की टीम अभी भी मिशन पर है. इसकी वजह से टाइटन की चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि वे इस ऑपरेशन की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बीच दस दिनों से चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.

488 मीटर दूर पर जाकर मिला मलबा
तटरक्षक बल ने पिछले सप्ताह कहा था कि टाइटन का मलबा पानी के भीतर लगभग 12,500 फीट (3,810 मीटर) और समुद्र तल पर टाइटैनिक से लगभग 1,600 फीट (488 मीटर) दूर स्थित था है. तटरक्षक बल इस बात की जांच कर रहे हैं कि 18 जून को उतरने के दौरान पनडुब्बी क्यों फट गई. अधिकारियों ने 22 जून को घोषणा की कि पनडुब्बी फट गई है और उसमें सवार सभी पांच लोग मर गए. तटरक्षक बल ने विस्फोट की जांच के लिए एक समुद्री जांच बोर्ड का गठन किया.

ये भी पढ़ें:Titan Submersible: टाइटैनिक दिखाने वाली हादसाग्रस्त पनडुब्बी की तस्वीरें आईं सामने, तट पर लाया गया मलबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget