एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को US मिलिट्री परेड के लिए मिला न्योता? व्हाइट हाउस ने बताई सच्चाई

US Army Parade: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन किया है.

US Army Parade: अमेरिका में शनिवार (14,जून) को दो अहम आयोजन हुए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन और अमेरिकी सेना की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ. इस ऐतिहासिक मौके को वॉशिंगटन डीसी में भव्य सैन्य परेड के साथ मनाया गया, लेकिन इस समारोह के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को परेड में बतौर ‘गेस्ट’ आमंत्रित किया गया था. इस पर व्हाइट हाउस को सफाई देनी पड़ी.

भव्य सैन्य परेड में ट्रंप सहित कई हस्तियों की मौजूदगी
अमेरिकी सेना की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक विशाल सैन्य परेड आयोजित की गई. इस परेड में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई हाई-प्रोफाइल राजनयिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए. इस परेड में 6,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक, 150 से ज्यादा बख्तरबंद सैन्य वाहन और 50 से अधिक लड़ाकू विमान शामिल थे. अनुमान है कि इस परेड पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई, जिसको लेकर देश में तीखी आलोचना भी हो रही है.

पाक सेना प्रमुख को न्योता दिए जाने के दावे पर मचा बवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिकी सैन्य परेड में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. उन्होंने इस कथित निमंत्रण को भारत के लिए राजनयिक और रणनीतिक झटका बताया. रमेश ने कहा कि यह वही जनरल मुनीर हैं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले से पहले उकसावे भरे बयान दिए थे. उन्होंने अमेरिका की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह का कदम भारत-अमेरिका संबंधों पर असर डाल सकता है.

व्हाइट हाउस ने दावों को बताया ‘गलत और भ्रामक’
रविवार को व्हाइट हाउस ने इन अटकलों पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए पूरी तरह खंडन किया. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने साफ कहा, "सैन्य परेड में किसी भी विदेशी सैन्य अधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया था. यह दावा पूरी तरह गलत है."

व्हाइट हाउस की ओर से मिले इस स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी ने जयराम रमेश पर झूठ फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति द्वेष भावना से प्रेरित होने का आरोप लगाया. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि रमेश ने बिना तथ्यों की पुष्टि किए राजनीतिक एजेंडे के तहत भ्रामक पोस्ट डाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget