एक्सप्लोरर

US Army Helicopter Crash: ट्रेनिंग से लौट रहे थे अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर, अचानक हुए क्रैश, जानें क्या है पूरा मामला

US: अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि हीली के पास दुर्घटना स्थल पर लोग मौजूद हैं. अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो Apache AH-64 हेलीकॉप्टर फेयरबैंक्स के पास स्थित फोर्ट वेनराइट के थे.

US Helicopter Crash: अमेरिकी (America) सेना के दो Apache AH-64  हेलीकॉप्टर (helicopter) गुरुवार (27 अप्रैल) को दुर्घटनाग्रस्त हो गए. ये दुर्घटना तब हुई, जब अमेरिकी सेना के दोनों हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग करके वापस लौट रहे थे. इस साल अमेरिका में आर्मी हेलीकॉप्टरों के हादसों से जुड़ी यह तीसरी दुर्घटना है. अमेरिकी सेना के प्रवक्ता जॉन पेनेल के अनुसार हर हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे.

अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जॉन पेनेल ने कहा कि उनके पास घटना से संबंधित कोई अन्य जानकारी नहीं है. अमेरिकी सेना के प्रवक्ता जॉन पेनेल के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटना में शामिल लोगों की स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी मौजूद नहीं है.

सेना के अधिकारी कर रहें हैं मामले की जांच
अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि हीली के पास दुर्घटना स्थल पर लोग मौजूद हैं. अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो Apache AH-64 हेलीकॉप्टर फेयरबैंक्स के पास स्थित फोर्ट वेनराइट के थे. सेना के अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर सूचना दी जाएगी. एपी के रिपोर्ट के अनुसार अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल ने कहा कि राज्य एजेंसी ने इस हादसे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

मार्च महीने में भी हुई थी दुर्घटना
वहीं मार्च के महीने में अमेरिका (USA) के दो अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक (Blackhawk Helicopter) दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. ये हेलीकॉप्टर केंटकी में उड़ रहे थे, इस दौरान टकराव के चलते उनमें आग लग गई. इस दुर्घटना में 9 सैनिकों की जान चली गई थी.

इसके अलावा फरवरी में भी तालकीतना से उड़ान भरने के बाद एक अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे. ये फोर्ट वेनराइट से एंकोरेज में ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन की यात्रा करने वाले चार हेलीकॉप्टर में से एक था.

ये भी पढ़ें:US Army Helicopter Crash: अमेरिका के दो 'ब्लैक हॉक' हेलीकॉप्टर हुए हादसे का शिकार! क्रैश में 9 जवानों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-UAE की दूरी हुई कम? पेजेशकियन-अबू धाबी क्राउन प्रिंस की मुलाकात क्यों अहम
ईरान-UAE की दूरी हुई कम? पेजेशकियन-अबू धाबी क्राउन प्रिंस की मुलाकात क्यों अहम
AI पर बवाल! ट्रंप से मस्क तक... डारियो अमोदेई के साथ कौन, कौन खिलाफ?
AI पर बवाल! ट्रंप से मस्क तक... डारियो अमोदेई के साथ कौन, कौन खिलाफ?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला 'वारंट', सिर पर रखा लाखों का इनाम
आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला 'वारंट', सिर पर रखा लाखों का इनाम

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि है कि...'
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि'
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
कब और किसने की थी लालबागचा राजा की पहली स्थापना, जानें इसकी पूरी कहानी
Embed widget