एक्सप्लोरर

इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका पहुंचे राजदूत सर्जियो गोर ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. भारत के साथ संबंधों की अहमियत का भी जिक्र किया.

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार (31 मार्च) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ईरान से जारी जंग के बीच सर्जियो की अमेरिका में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. 

ट्रंप से मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप US-भारत संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं. गोर ने आगे कहा, “कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आया हूं. सबसे पहले व्हाइट हाउस में हमारे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई. राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं.”

ट्रंप के साथ फोटो शेयर कर क्या बोले गोर
अमेरिकी राजदूत गोर ने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति का कार्यालय) में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की. बता दें कि गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है. इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर भी काम किया है. गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं.

पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत
इससे पहले गोर ने कहा था कि दोनों देश लाभदायक रणनीतिक आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल ऊर्जा आवश्यकताएं अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए लचीली आपूर्ति शृंखलाओं के निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं. गोर ने चीन से तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत किया.

भारत के साथ अमेरिका के रक्षा और सुरक्षा सहयोग के बारे में अमेरिकी राजूदत गोर ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच सहयोग का सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. उन्होंने ‘क्वाड’ (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मंच) के ढांचे के तहत सहयोग का जिक्र किया.

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?
ट्रेड डील को अंतिम रूप देने भारत आ रहा अमेरिकी डेलिगेशन, किन-किन मसलों पर होगी बात?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
'यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही...', US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
'यूरेनियम और होर्मुजियन पंजे, ये दोनों ही...', US-ईरान डील में कहां अड़चन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Advertisement

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
IPL 2026 Final: बेंगलुरु और गुजरात का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
RCB और GT का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
Video: लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
How To Remove Skin Tanning: तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
Embed widget