एक्सप्लोरर

UNSC: संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर से मिलीं अमेरिकी शीर्ष राजनयिक, भारत की G20 अध्यक्षता पर हुई चर्चा

United Nations: अमेरिका की प्रभावशाली राजनयिक विक्टोरिया नुलैंड ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत की जी20 अध्यक्षता और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. 

S Jaishankar in UNSC: अमेरिकी विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की ओर से आयोजित आतंकवाद रोधी बैठक में हिस्सा लेने से पहले न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एस जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत की जी20 अध्यक्षता की तैयारियों पर चर्चा की. इसके अलावा हिंद-प्रशांत व विश्व स्तर पर सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय प्रयासों पर भी चर्चा हुई.

विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में आतंकवाद पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी को लताड़ते हुए जयशंकर ने कहा, "वो ये न भूलें कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया आतंकवाद के एपिसेंटर के तौर पर देखती है."

पाक के आरोपों को मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी ने हाल ही में भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. रब्बानी के आरोपों का जयशंकर ने मुंहतोड़ जवाब दिया. रब्बानी के आरोपों पर पत्रकारों ने जब भारत के विदेश मंत्री से सवाल किया तो जयशंकर ने कहा, "रब्बानी को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की टिप्पणी को याद करना चाहिए."

बता दें कि हिना रब्बानी ने आतंकी हाफिज सईद के आवास पर हुए ब्लास्ट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था, भारत ने जिस तरह से आतंकवाद का इस्तेमाल किया है, कोई और नहीं कर सकता.

जब पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन...
जयशंकर से जब पत्रकारों ने इससे जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मुझे करीब एक दशक पुराना वाकया याद आ रहा है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान के दौरे पर थीं. उस वक्त हिना रब्बानी भी मंत्री थीं. उस वक्त क्लिंटन ने अपने भाषण में कहा था कि आप अपने घर के बैकयार्ड में सिर्फ यह सोचकर सांप नहीं रख सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसी को काटेंगे. वे उन लोगों को भी काटेंगे, जिन्होंने उन्हें पाल रखा है. पाकिस्तान को अपनी गतिविधियों को सुधारना चाहिए और एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए."

ये भी पढ़ें-

US Defense Budget: अमेरिका का रक्षा बजट चीन से करीब चार गुना ज्यादा, राष्ट्रपति बाइडेन जल्द ही करेंगे हस्ताक्षर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget