एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से निराश अमेरिका ने रोकी 1,18,21,69,00,000 रुपए की सहायता राशि

एक मेल पर भेजे गए सवाल के जावब में डिफेंस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने कहा, "पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 बिलियन डॉलर की सहायता को सस्पेंड कर दिया गया है."

वॉशिंगटन: पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तीखी आलोचना की जिसके बाद उनके देश ने पाकिस्तान को एक और करारा झटका दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता के तहत दी जाने वाली 1.66 बिलियन डॉलर (1,18,21,69,00,000 रुपए) की राकम पर रोक लगा दी है. पेंटागॉन का कहना है कि ये ट्रंप के निर्देश पर किया गया है. ये निर्देश साल की शुरुआत में आया था.

एक मेल पर भेजे गए सवाल के जावब में डिफेंस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने कहा, "पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 बिलियन डॉलर की सहायता को सस्पेंड कर दिया गया है." हालांकि, इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई. एक और अधिकारी के मुताबिक ये पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की उस बढ़ती निराशा को दिखाता है जो इस साल जनवरी में शुरू हुई थी.

अधिकारी ने कहा, "अभी तक पाकिस्तान ने अमेरिका की चिंताओं का निवारण करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को अक्सर बढ़ावा देता आया है." उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सहायता करने के वादे करता आया है लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहा है जिससे ट्रंप और अमेरिकी लोग बुरी तरह से निराश हैं.

इसके पहले दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. ट्रंप ने पाकिस्तान को करोडों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव भी किया. इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए कोई काम नहीं करता और वहां की सरकार ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने में मदद की थी.

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में लादेन और पाकिस्तान के एबटाबाद में उसके पूर्व ठिकाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जरा सोचिए...आप जानते हैं कि पाकिस्तान में रहना, पाकिस्तान में अच्छे से रहना...मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अच्छा भवन समझा होगा. लेकिन मैंने इससे बेहतर देखे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पाकिस्तान में सैन्य अकादमी के ठीक बगल में रहना...पाकिस्तान में हर कोई जानता था कि वो वहां पर है और हम पाकिस्तान को एक साल में 1.3 अरब डॉलर दे रहे थे...लादेन पाकिस्तान में रह रहा था, हम पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे. हम उन्हें एक वर्ष में 1.3 अरब डॉलर (1,73,51,10,00,000.00 पाकिस्तानी रुपए) दे रहे थे...जो हम उन्हें अब नहीं दे रहे हैं. मैंने इसे समाप्त कर दिया क्योंकि वो हमारे लिए कुछ नहीं करते.’’

आपको बता दें साल 2011 में अमेरिका की नेवी सील ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक ऑपरेशन किया था. इसी ऑपरेशन में तब के विश्व का सबसे बड़ा आतंकवादी लादेन मारा गया था. वहीं, ट्रंप का ये हमला उनकी उस बातचीत के महज़ दो हफ्ते पहले आया है जो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अर्जेंटीना में होनी है. आपको ये भी बता दें कि पाक समर्थित आतंकवाद की वजह से भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद कर रखी है.

ये भी देखें

सुपर 6: सुबह की सबसे बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget