एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए रोशनी से जगमगाया संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र: तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय रोशनी से लिखे 'योग' शब्द से जगमगा उठा है. जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने स्विच दबाया, जिसके बाद यह मुख्यालय रोशनी से जगमगा उठा.

  संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, "संयुक्त राष्ट्र में योग जगमगा उठा. यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत की एक झलक है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अभूतपूर्व तरीके से रौशन किया गया है."

अनुुपम खेर ने भी ट्वीट किया, "इसंयुक्त राष्ट्र की इमारत को रोशन करने का सम्मान मिला. इन्यूयार्क अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी कर रहा है."

यह लगातार दूसरा साल है, जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को विशेष तौर पर रोशन किया जा रहा है. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कई समारोहों की योजना तैयार की है.

दूतावास आज शहर में अपने प्रमुख योग कार्यक्रम 'रीचार्ज बैट्री एट बैट्री पार्क' का आयोजन करेगा. इस दौरान कई प्रमुख योग गुरू योग के कई सत्र आयोजित करेंगे.

भारत के स्थायी दूतावास वैश्विक निकाय के मुख्यालय में 20 जून को योग गुरूओं के साथ योग सत्र का आयोजन करेगा. इसका नेतृत्व भारत स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती और ऑस्ट्रिया स्थित शिवानंद योग रीट्रीट के स्वामी शिवदासनंद करेंगे. इस अवसर के विशेष अतिथि संयुक्त राष्ट्र महासचिव की शेफ डी केबिनेट मारिया लूइजा रिबेरो और महासभा के अध्यक्ष राजदूत पीटर थॉमसन होंगे.

दूतावास 21 जून को जनसूचना विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए योग पर चर्चा का आयोजन करेगा.

इस अवसर पर वक्ताओं में अनुपम खेर, डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी अधिकारी नाटा मेनाब्दे, स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती, एनएफएल के पूर्व एथलीट से योगी बने कीथ मिशेल, ब्लूचिप मार्केटिंग के वैश्विक सीईओ स्टेनटन कावेर और स्वामी शिवदासनंद शामिल होंगे.

इस साल संयुक्त राष्ट्र योग दिवस के अवसर पर विशेष टिकटें भी जारी करेगा. संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) इस मौके पर नई विशेष समारोह शीट जारी करेगा, जिसमें भारत की पवित्र ध्वनि 'ओम' और विभिन्न योग आसनों की तस्वीरें होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget