एक्सप्लोरर

UNGA President: UNGA अध्यक्ष ने भारत को बताया संभावित महाशक्ति, की UNSC में स्थाई सदस्यता की वकालत

UNGA President On India: कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शामिल होने को लेकर भारत की मांग कई बार की जा चुकी है. ऐसे में संयुक्त युक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने भारत की वकालत की है.

Csaba Korosi: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी की ये अमेरिकी यात्रा ऐतिहासिक माना जा रहा है. इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि भारत जैसे देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होना चाहिए.  

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शामिल होने को लेकर भारत की मांग कई बार की जा चुकी है. ऐसे में साबा कोरोसी का यह बयान बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत की वकालत करते हुए उन्होंने कहा है कि सदस्य देशों के बीच एक धारणा है कि सुरक्षा परिषद में बेहतर प्रतिनिधियों की जरूरत है.

भविष्य में यूएनएससी में होगा सुधार 

सोमवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन देशों की बहुत जरूरत है, जिनके पास शांति और लोगों की भलाई के लिए बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में भारत उन देशों में से है, जो दुनिया की भलाई में योगदान कर सकता है. कोरोसी ने आगे कहा कि जब यूएनएससी बनाया गया था उस समय भारत सबसे बड़े नामों में से एक नहीं था. लेकिन आज भारत उस स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यूएनएससी में सुधार होगा. 

संभावित सुधर को लेकर चल रही है बातचीत 

उन्होंने दावा किया कि सुधार को लेकर13 वर्षों से बातचीत की प्रक्रिया चल रही हैं. सुरक्षा परिषद में सुधार की संभावित आवश्यकता पर पहली चर्चा 40 साल पहले शुरू हुई थी. तो यह वास्तव में अभी इसपर चर्चा का सबसे अच्छा समय है, लेकिन यह सदस्य देशों के हाथों में है. यदि सदस्य देश इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि सुरक्षा परिषद में सुधार कैसे किया जाए, जैसे कि इसकी कार्य पद्धति के संदर्भ में, सदस्यता के संदर्भ में, स्थायी सदस्यों के संदर्भ में, वीटो के अधिकार आदि के के संदर्भ में, तो बात आगे बढ़ सकती है.

भारत एक महाशक्ति 

उन्होंने आगे कहा कि भारत सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए शायद सबसे सक्रिय देशों में से एक है जो आवाज उठा रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने भारत को भविष्य का संभावित महाशक्ति बता डाला . इस दौरान यूएनजीए प्रमुख ने कहा कि जनसंख्या, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी पर बोलते हुए साबा कोरोसी ने कहा कि  वो एक दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं, जिनके पास अच्छी रणनीतिक सोच है. वह अपने साथ एक राष्ट्र की एक बहुत गहरी और एक स्पष्ट दृष्टि लेकर आए हैं कि आधुनिक भारत कैसा दिखना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाह रहे थे गुजरात के जोड़े, पाकिस्तानी ने ईरान में बंधक बनाया और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget