एक्सप्लोरर

हमास ने रिहा किए 4 इजरायली सैनिक, सीजफायर समझौते के तहत इजरायल छोड़ेगा 200 फिलिस्तीनी कैदी

Hamas and Israel ceasefire: हमास ने बंधक बनाई गईं चार इजरायली महिलाओं को रेड क्रॉस को सौंप दिया है. इन चारों की रिहाई गाजा संघर्ष विराम समझौते के तहत हुई.

Hamas and Israel ceasefire: हमास ने गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत शनिवार को लगभग 200 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में चार महिला इजरायली सैनिकों को रिहा कर दिया है.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चार सैनिकों  (करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अलबाग) को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है. 

तेल अवीव में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चारों महिलाओं की रिहाई से पहले गाजा शहर के फिलिस्तीन चौक पर हमास के बंदूकधारी और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई.महिलाओं को एक फिलिस्तीनी वाहन से बाहर निकालकर मंच पर लाया गया. उन्होंने मुस्कुराते हुए भीड़ की ओर हाथ हिलाया. फिर वे रेड क्रॉस की गाड़ियों में बैठ गईं.

चारों बंधकों को जैसे ही गाजा में रेड क्रॉस को सौंप गाया, तेल अवीव के एक चौक पर खुशी की लहर दौड़ गई, जहां बंधकों के परिवार और दोस्त जमा हुए थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी स्क्रीन पर चारों की रिहाई को लाइव दिखाया गया और तेल अवीव में लोगों को रोते, मुस्कुराते और एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया.

7 अक्टूबर को किया था अगवा

रिपोर्ट के मुताबिक चारों महिलाएं इजरायली सैनिक हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान इजरायल के नाहल ओज सैन्य अड्डे से अगवा किया था. वे एक सैन्य निगरानी इकाई की सदस्य थीं. इन चारों के बदले इजरायल 200 फिलिस्तीनी बंदियों को मुक्त करेगा. इजरायल कुल मिलाकर 1800-1900 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा.इन चारों के बदले इजरायल 200 फिलिस्तीनी बंदियों को मुक्त करेगा. इजरायल कुल मिलाकर 1800-1900 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा.

इजरायल ने युद्धविराम के पहले चरण के दौरान गाजा में बंद प्रत्येक इजरायली सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने और किसी भी अन्य महिला बंदी के बदले 30 कैदियों को रिहा करने पर सहमति जाहिर की है.पिछले रविवार को युद्ध विराम लागू होने के बाद से यह कैदियों की दूसरी अदला-बदली होगी. पहले आदान-प्रदान में तीन महिला इजरायली बंधकों और 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था.

अमेरिका, कतर और मिस्र के नेतृत्व में हुआ है युद्धविराम 

युद्ध विराम अमेरिका, कतर और मिस्र के नेतृत्व में इजरायल और हमास के बीच कई महीनों तक चली अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद संपन्न हुआ.युद्ध विराम समझौते ने उस युद्ध पर विराम लगा दिया जो 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर हमले के बाद शुरू हुआ. लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 को बंधक बनाकर वापस गाजा ले जाया गया.7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 47,283 फिलिस्तीनी मारे गए और 111,472 घायल हुए हैं.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget