एक्सप्लोरर

Namami Ganga Project : 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट की यूएन ने की तारीफ, दुनिया के टॉप 10 रिस्टोरेशन प्रोजेक्ट में किया शामिल

Namami Ganga News : भारत के नमामि गंगे प्रोजेक्ट को यूएन ने काफी अच्छा बताया है. इसे दुनिया के टॉप 10 इकोसिस्टम रिस्टोर करने वाले प्रोजेक्ट में भी शामिल किया गया है.

Namami Ganga Project: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मेगा प्रोजेक्ट 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट की तारीफ संयुक्त राष्ट्र (UN) ने की है. साथ ही इस प्रोजेक्ट को बुधवार (14 दिसंबर) को दुनिया के इकोसिस्टम को रिस्टोर करने वाले 10 फ्लैगशिप प्रोग्राम (Flagship Programme) में भी शामिल किया गया है. यह सम्मान नमामि गंगे परियोजना के महानिदेशक जी. अशोक कुमार को कनाडा के मांट्रियल में जैव विविधता पर सम्मेलन (CBD) के 15वें समारोह में मिला. 

इन अभियानों को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा प्राकृतिक इकोसिस्टम को रिस्टोर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने चुना था.

महानिदेशक अशोक कुमार ने क्या कहा

महानिदेशक कुमार ने कहा, "नमामि गंगे मिशन को दुनिया में टॉप-10 इकोसिस्टम को रिस्टोर करने वाले मिशन में से एक के रूप में मान्यता दी गई है. यह मिशन भारत सरकार द्वारा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए किए जा रहे ठोस प्रयासों की गवाही देता है. मुझे आशा है कि हमारे प्रयास दुनिया भर में इसी तरह के और प्रयासों के लिए एक रोडमैप प्रदान करते हैं."

संयुक्त राष्ट्र भी करेगा समर्थन

पूरे विश्व में प्राकृतिक स्थानों को बचाने और नुकसान रोकने के लिए रोडमैप बनाया गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नमामि गंगे सहित कई योजनाएं अब संयुक्त राष्ट्र का समर्थन, धन और तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करेंगी. महानिशेक कुमार ने कहा, "यह हमारे लिए एक बहुत ही उपयुक्त समय है क्योंकि भारत ने G20 समूह की अध्यक्षता संभाली है. हमारे प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भावना में पर्यावरण की सुरक्षा 'एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य' के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया.

5 बिलियन डॉलर हुआ खर्च

उन्होंने बताया, नमामि गंगे कार्यक्रम 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा नदी को साफ करने की आवश्यकता को पहचानने और नदी को स्वच्छ बनाने के लिए 5 बिलियन डॉलर से अधिक की खर्च किए. यह प्रधानमंत्री मोदी की गंगा नदी और प्रकृति प्रेम के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- Taliban Pakistan: तालिबान शासकों के खिलाफ पाकिस्तान का सख्त रवैया! बिलावल भुट्टो ने रणनीति बदलने के दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget