एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत

यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में मौत हो गई है.

यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में मौत हो गई है. ओक्साना की मौत ही पुष्टि करते हुए उनकी मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की एक योग्य कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई." द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ओक्साना 67 वर्ष की थीं. उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च कलात्मक सम्मानों में से एक से सम्मानित किया गया था, जिसे मोटे तौर पर 'यूक्रेन के सम्मानित कलाकार' के रूप में जाना जाता है.

बाइडन ने पुतिन को ‘‘युद्ध अपराधी’’ कहा
यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर हुए विनाशकारी असर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को ‘‘एक युद्ध अपराधी’’ बताया. उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस ने इसे किसी राष्ट्राध्यक्ष का "अक्षम्य बयानबाजी" करार दिया. बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (पुतिन) एक युद्ध अपराधी हैं.’’

इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति की टिप्पणियां ही पर्याप्त हैं। वह दिल से बात कर रहे थे और हमने टेलीविजन पर एक अन्य देश में हमले के जरिए एक नृशंस तानाशाह की जिन बर्बर कार्रवाइयों को देखा, वह उसके आधार पर बोल रहे थे.’’

काफी हद तक थमी रूसी बलों की प्रगति: ब्रिटिश
हालांकि, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन में सभी मोर्चों पर रूसी बलों की प्रगति काफी हद तक रुक गई है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में रूसी बलों ने हाल के दिनों में जमीनी, समुद्री और हवाई मोर्चों पर न्यूनतम प्रगति की है और पूर्वी यूरोपीय देश में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी बलों के कड़े प्रतिरोध के चलते पूर्वी यूरोपीय देश में लगभग हर मोर्चे पर रूसी बलों की प्रगति काफी हद तक रुक गई है.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia War: टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर यूक्रेन युद्ध की दो भावुक तस्वीरों को दी जगह

Ukraine-Russia War: यूक्रेनी पियानिस्ट का वीडियो वायरल, रूसी गोलाबारी में तबाह घर में पियानो पर बैठकर बजा रही है धुन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget