एक्सप्लोरर

यूक्रेन युद्ध में लड़ने से इनकार किया तो रूसी सैनिकों ने तब तक पीटा जब तक खून से लथपथ नहीं हो गया

Russian Soldier Brutally Thrashed: उसे तबतक पीटा गया जबतक  उसका चेहरा पूरी तरह खून से लथपथ नहीं हो गया.

Russian Soldier Brutally Thrashed: एक रूसी सैनिक जिसने यूक्रेन में लड़ाई जारी रखने से इनकार कर दिया, उसे बुरी तरह पीटा गया है. उसे तबतक पीटा गया जबतक  उसका चेहरा पूरी तरह खून से लथपथ नहीं हो गया. ऐसा पीड़ित के पिता ने दावा किया है. पीड़ित के पिता ने अपनी आपबीती बीबीसी को सुनाई है.

पीड़ित रूसी के पिता ने कहा कि उसने अपने बेटे से युद्ध में न जाने के लिए कहा था. उसने मना किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया. दरअसल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 21 सितंबर को यूक्रेन में लड़ने के लिए सैकड़ों हजारों रूसियों को लामबंद करने का आदेश दिया था, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन हुए थे. 

पिता ने बताया,''यह उसके लिए एक कठिन निर्णय था. मैंने उससे कहा था कि यह हमारी लड़ाई नहीं है. यह मुक्ति की लड़ाई नहीं है. इसके बाद उसने लिखित रूप में युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया.''

पिता ने आगे बताया,''उन्होंने उसे पीटा और फिर वे उसे बाहर ले गए जैसे कि वे उसे गोली मारने जा रहे हों. उन्होंने उसे जमीन पर लिटा दिया और उसे दस तक गिनने के लिए कहा. उसने इनकार कर दिया, इसलिए उन्होंने पिस्तौल से उसके सिर पर कई बार वार किया. उसने मुझे बताया कि उसका चेहरा खून से लथपथ था.''

बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुतिन ने 23 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दिया था, तब सैनिक रूसी सेना में एक सेवारत अधिकारी था. शुरू में उसे यह सही लगा, लेकिन बाद में वो युद्ध को सही नहीं मानता था. 

जेलेंस्की ने G-7 देशों से मांगे लॉन्ग रेंज के हथियार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब साढ़े नौ महीने से जंग जारी है. यूक्रेन के कई इलाके तबाह हो चुके हैं. इस जंग में हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं. यूक्रेन के सैनिक भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रहे हैं. इस सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जी-7 देशों से सैन्य मदद की गुहार लगाई है. 

सैन्य हथियारों की कमी का सामने कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जी-7 देशों से जंग के बीच अधिक लंबी दूरी के हथियार  भेजने का आग्रह किया है.

जी-7 देशों से सैन्य मदद की गुहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को सात राष्ट्रों के समूह (G-7 Countries) से अपनी सरकार को अतिरिक्त दो बिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस भेजने की अपील की है. इसके अलवा जेलेंस्की ने आधुनिक टैंकों, आर्टिलरी यूनिट्स और गोले के साथ-साथ लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति करने में मदद करने का आग्रह किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget