एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: पुतिन के मारियुपोल दौरे पर भड़का यूक्रेन, कहा- अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मारियुपोल दौरे की निंदा की है. गौरतलब है कि रविवार को पुतिन अचानक यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए थे.

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मारियुपोल दौरे की निंदा की है. गौरतलब है कि रविवार को पुतिन अचानक यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए थे. जबकि इस शहर पर रूसी सेना ने पिछले साल मई से कब्ज़ा कर रखा है. सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहायक माईखायलो पोडोलीक ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बंदरगाह शहर मरियुपोल के औचक दौरे की निंदा की. उन्होंने कहा कि अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है. हजारों मारियुपोल परिवारों के हत्यारे शहर के खंडहरों और कब्रों की प्रशंसा करने आए थे. बता दें कि पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी, फिर कार से शहर के कई जिलों में घूमे और स्थिति का जायजा लिया. सूत्रों के मुताबिक पुतिन के साथ रूस के उप प्रधानमंत्री मराट खुसुलिन कार में साथ थे, जिन्होंने बताया कि शहर का पुनर्निर्माण कैसे किया जा रहा है. 

मारियुपोल दौरे पर पहुंचे पुतिन ने अपने सैन्य अभियान के शीर्ष कमान से भी मुलाकात की. सूत्रों के मताबिक, दोनों की बैठक दक्षिणी रूस में रोस्तोव-ऑन-डॉन कमांड पोस्ट पर हुई. रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन लोगों से बातचीत कर और शहर में कार दौड़ाकर लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि पश्चिमी यूरोपीय देशों की एकजुटता और लामबंदी के बावजूद वह यूक्रेन के मसले पर दृढ़ हैं और हरसंभव मुकाबले को तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें: Emergency Alert: ब्रिटेन में खतरा होने पर बजेगी फोन की घंटी, होने जा रहा इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget