एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: यूक्रेन में वॉर के दौरान महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने दिया ये बयान

पैटन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि संघर्ष के दौरान बलात्कार और अन्य यौन हमलों को रोकने के उसके प्रस्तावों और सबसे संवदेनशील महिलाओं तथा बच्चों की जमीनी स्थिति के बीच काफी अंतर है.

संघर्ष के दौरान यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत प्रमिला पैटन ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन में यौन हिंसा, खासकर महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हुई ऐसी घटनाओं की सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई. पैटन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि संघर्ष के दौरान बलात्कार और अन्य यौन हमलों को रोकने के उसके प्रस्तावों और सबसे संवदेनशील महिलाओं तथा बच्चों की जमीनी स्थिति के बीच काफी अंतर है.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय को तीन जून तक संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा की 124 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 97 मामलों में पीड़ित महिलाएं तथा लड़कियां, 19 मामलों में पुरुष और सात मामलों में लड़के थे, जबकि एक मामले में पीड़ित के बारे में जानकारी नहीं हासिल हो पाई है. मामलों की पुष्टि करने का काम जारी है.

यौन हिंसा के दर्जनों ऐसे मामलों की जानकारी

पैटन ने कहा कि यूक्रेन के अभियोजक जनरल ने मई में एक यात्रा के दौरान उन्हें सूचित किया था कि एक राष्ट्रीय हॉटलाइन ने 24 फरवरी (जब रूसी सैनिकों ने देश पर आक्रमण किया) से 12 अप्रैल के बीच संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के दर्जनों ऐसे मामलों की जानकारी दी है, जिनमें ‘‘बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, बलात्कार के बाद गर्भधारण, बलात्कार का प्रयास, बलात्कार की धमकी, पीड़िता के साथी या बच्चों को उसके खिलाफ यौन हिंसा के कृत्य को देखने के लिए मजबूर करना और जबरन कपड़े उतारना शामिल है.’’

उन्होंने कहा कि संघर्षों का इतिहास दिखाता है कि ‘‘यौन हिंसा की जानकारी व्यापक रूप से कम दी जाती है.’’ हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने रूसी सैनिकों पर लगे यौन हिंसा के सभी आरोपों को ‘‘झूठा’’ करार देते हुए इन्हें खारिज कर दिया. उन्होंने इन आरोपी की निंदा भी की.

पूरी सच्चाई के बारे में पता चलेगा

नबेंजिया ने कहा कि रूसी सैनिक नागरिकों के खिलाफ अत्याचार और हिंसा को प्रतिबंधित करने वाले सख्त नियमों के तहत काम करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियम यूक्रेन की ‘राष्ट्रवादी बटालियन’ पर लागू नहीं होता. नेबेंजिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जल्द ही ‘इन आरोपों की पूरी सच्चाई के बारे में पता चलेगा, जिसमें वे यौन अपराध शामिल हैं, जो यूक्रेनी राष्ट्रवादी इकाइयों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हैं.’

वहीं, यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि उनके देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियां, मीडिया और गैर-सरकारी समूह ‘रूसी सैनिकों द्वारा किए गए यौन हिंसा के कई मामलों की खबर देना जारी रखेंगे.’ किस्लिट्स्या ने कहा कि गृह मंत्रालय के अनुसार, ‘‘रूस के लोगों ने नाबालिग लड़कियों और बुजुर्ग महिलाओं के साथ भी बलात्कार किया तथा इस दौरान कई लोगों की जान जाने की खबरें भी सामने आई हैं.’’

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा, ‘‘रूसी बलों द्वारा बड़ी संख्या में नागरिकों पर अत्याचार करने के मामले सामने आए हैं, जिनमें भयावह यौन हिंसा भी शामिल है.’’

यह भी पढ़ें:
Prophet Muhammad: खाड़ी देशों की नाराजगी को भारत क्यों नहीं कर सकता अनदेखा, जानिए वजह
Prophet Muhammad पर नुपूर शर्मा की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, खाड़ी देशों के विरोध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने अब दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget