एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोविड से लड़ाई में भारत की मदद करेगा यूके, 600 से ज्यादा चिकित्सा उपकरण भेजेगा

यूके ने भारत की गंभीर स्थिति को समझते हुए मदद करने का फैसला लिया है. इस वजह से यूके से 600 से ज्यादा चिकित्सा उपकरण भारत में भेजे जाएंगे.

भारत में कोविड की दूसरी लहर ने आतंक मचाया हुआ है. लगातार बढ़ते मामलों की वजह से अस्पताल में बेड की कमी हो रही है और लोग सड़कों पर ही अपना दम तोड़ रहे हैं. इसी बीच अब भारत को विदेशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है. यूके सरकार ने कोरोना के खिलाफ भारत की मदद करने का ऐलान किया है. यूके भारत में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर समेत 600 से ज्यादा चिकित्सा उपकरण भेजेगा.

दरअसल भारत में 495 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 120 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर समेत नौ एयरलाइन कंटेनर इस हफ्ते आएंगे. विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने बताया कि भारत सरकार के साथ चर्चा के बाद कुछ उपकरण रविवार को यूके से निकल गए है जो मंगलवार तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे. वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि यूके अपने मित्र भारत की चिकित्सा उपकरणों से संबंधी मदद के लिए सबसे पहले आगे आया है. 'हम एक दोस्त और साथी के रूप में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं', हम इस कठिन समय के दौरान भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे'

शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करेंगे उपकरण

एफसीडीओ ने बताया कि स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग ने यूके में आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं के साथ मिलकर काम किया है, जिससे भारत में भेजे जाने वाले आरक्षित जीवन रक्षक उपकरणों की पहचान की जा सके. साथ ही कहा कि ये उपकरण भारत में सबसे कमजोर लोगों के जीवन को बचाने में मदद करने में महत्वपूर्ण होगा. 

कोरोना महामारी के बीच यूके ने की भारत की मदद

घोषणा के एक दिन बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर एक एसओएस ट्वीट किया जिसमें दुनिया में किसी को भी ऑक्सीजन की सांद्रता के साथ भारत को आपूर्ति करने के लिए कहा गया. एफसीडीओ ने कहा कि यूके भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है जिससे आने वाले दिनों में और सहायता मिल सके.

इसे भी पढ़ेंः

कोराना संकट: डोभाल से बातचीत के बाद अमेरिका ने वैक्सीन उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई

US नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने NSA अजीत डोभाल से की बात, जानें वैक्सीन निर्माण के लिए कच्चा माल भेजने पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget