एक्सप्लोरर

यूके टास्कफोर्स की बड़ी चिंता, फर्स्ट जेनरेशन का कोरोना वैक्सीन इम्परफेक्ट हो सकता है

यूनाइटेड किंगडम वैक्सीन टास्कफोर्स का मानना है कि जितनी वैक्सीन दुनियाभर में विकसित की जा रही हैं, उनमें से सारी या ज्यादातर असफल हो सकती हैं. इसके अलावा टीकों के लिए वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता अरबों खुराक के लिए काफी अर्पाप्त है.

यूनाइटेड किंगडम वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्ष केट बिंघम ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली पीढ़ी अपूर्ण होने की संभावना है और यह सभी के लिए काम नहीं कर सकती है. प्रतिष्ठित मैगजीन लांसेट मेडिकल जर्नल में छपे एक आर्टिकल में बिंघम ने यह बातें कही हैं.

बिंघम ने कहा कि हमें यह भी नहीं पता कि क्या हमें कभी भी वैक्सीन मिलेगी या नहीं? उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली पीढ़ी अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण होने की संभावना है. वैक्सीन शायद संक्रमण को फैलने से ना रोकें लेकिन लक्षणों को कम कर सकती है. इसके अलावा ये शायद सभी लोगों के लिए काम ना करें.

ज्यादातर वैक्सीन हो सकती है असफल

बिंघम ने लिखा कि वैक्सीन टास्कफोर्स का मानना है कि जितनी वैक्सीन दुनियाभर में विकसित की जा रही हैं, उनमें से सारी या ज्यादातर असफल हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि टीकों के लिए वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता अरबों खुराक के लिए काफी अर्पाप्त है.

इससे पहले मंगलवार को इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन में पाया था कि गर्मियों के दौरान ब्रिटिश लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाली एंटीबॉडी लगातार कम हो रही हैं. संक्रमण के बाद सुरक्षा का सुझाव लंबे समय तक नहीं चल सकता है और समुदाय में प्रतिरक्षा की क्षमता को कम करने की संभावना को बढ़ा सकता है. टेलीग्राफ अखबार ने बताया कि ब्रिटिश सरकार इस धारणा पर काम कर रही है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले की तुलना में अधिक घातक होगी.

लंदन के अस्पतालों में वैक्सीन देने की तैयारी शुरू

लंदन के एक बड़े अस्पताल के प्रबंधन को अगले महीने की शुरुआत में कोविड-19 की वैक्सीन के पहले बैच को प्राप्त करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इस वैक्सीन का परीक्षण ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और आस्ट्राजेनेका कंपनी मिलकर कर रहे हैं. ब्रिटेन के एक अखबार ने सोमवार को यह दावा किया.

‘द सन’ अखबार की खबर में कहा गया है कि देश की सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) दो नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह से टीके को जारी करने के संबंध में तैयारी कर रही है. खबर के अनुसार, ‘‘टीके का अभी परीक्षण हो रहा है, लेकिन लंदन के एक अग्रणी अस्पताल को टीके को हरी झंडी मिलते ही इसे प्राप्त करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.’’

ये भी पढ़ें

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ने पैदा किया इम्यून रिस्पॉन्स, बुजुर्गों में कम प्रतिकूल प्रभाव का खुलासा

ब्रिटेन के अस्पताल को इस महीने तक कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए तैयार रहने को कहा गया- रिपोर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget